कुत्ते-बिल्लियों को कुछ ऐसी दिखती है दुनिया, आंखों के अलग लेंस से सांप-मकड़ियां देखती है इस तरह

हटके डेस्क: आपको और हमें दुनिया बेहद रंगीन दिखाई देती है। हमारी आंखों के लेंस की  वजह से दुनिया हमें अलग नजर आती है। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि जानवरों को दुनिया कैसी नजर आती है? अमेरिका के डिजिटल मार्केटप्लेस होम एडवाइज़र ने तस्वीरों के जरिये लोगों को दिखाया कि आपका घर कुत्ते-बिल्ली से लेकर सांप और मकड़ियों तक को कैसा नजर आता है? उन्हें अलग-अलग रंग और विजन कैसे दिखाई देती है?

Asianet News Hindi | Published : Jan 19, 2021 4:57 AM IST

114
कुत्ते-बिल्लियों को कुछ ऐसी दिखती है दुनिया, आंखों के अलग लेंस से सांप-मकड़ियां देखती है इस तरह

कुत्तों की नजर: कुत्तों की आंखों में सिर्फ दो तरह के कोन सेल्स होते हैं- ब्लू और येलो। इस वजह से उन्हें सिर्फ ये दो रंग ही नजर आते हैं। साथ ही उनके देखने की क्षमता मात्र 20 से 40 प्रतिशत होती है। (इंसान की नजर से तस्वीर)

214

कुत्ते आंखों से ज्यादा सूंघने की क्षमता पर निर्भर करते हैं। हालांकि, उनका विजन एंगल इंसान से 240 डिग्री ज्यादा है। इस वजह से वो इंसानों  कहीं ज्यादा एरिया कवर करते हैं। (कुत्तों की नजर से तस्वीर)
 

314

बिल्ली की नजर: बिल्लियों को भी ज्यादा रंग नजर नहीं आते। उन्हें दुनिया पीले, ब्लू, हरे और थोड़ा सा लाल नजर आता है। इस वजह से घर के  ज्यादा सामान इस रंग के ही नजर आते हैं। (इंसान की नजर से तस्वीर)

414

बिल्लियों की नजर एक बार में 200 डिग्री तक के विजन को कैप्चर करती है। इंसान में ये 180 डिग्री है। (बिल्ली की नजर से तस्वीर)

514

मछली की नजर: मछलियों की नजर अल्ट्रावायलेट रेज को भी पकड़ लेती है। इस कारण वो पानी के नीचे देख पाती हैं। (इंसान की नजर से तस्वीर)

614

उनकी आँखें 360 डिग्री कैनवास पर देख सकती हैं। इस वजह से पानी के अंदर भी उन्हें चीजें साफ नजर आती है। (मछली की नजर से तस्वीर)
 

714

तोते की नजर: तोते की नजर भी अल्ट्रावायलेट रेज को पकड़ लेती है। साथ ही वो अपनी आँखों के फोकस को एडजस्ट कर सकते हैं। (इंसान की नजर से तस्वीर)

814

तोते अपनी पुतलियों को एडजस्ट भी कर सकते हैं। ये उनकी चाहत पर निर्भर करता है। (तोते की नजर से तस्वीर)

914

सांप की नजर: सांप देखने की दृष्टि से कमजोर होते हैं। उन्हें साफ़ दिखाई नहीं देता। वो अपने शिकार को उनकी सुगबुगाहट से पकड़ते हैं। (इंसान की नजर से तस्वीर)

1014

सांप की पलकें नहीं होती है। बस उनकी आंखों में एक प्रोटेक्टिव मेम्ब्रेन होती है। जो उसकी खाल की तरह उखड़ जाती है और दुबारा आ जाती है। (सांप की नजर से तस्वीर)
 

1114

गिरगिट की नजर: गिरगिट को कई सारे रंग नजर आते हैं। उनकी आँखों में सिर्फ कोन होते हैं। रॉड नहीं होते। इस कारण उनकी दृष्टि तेज होती है। (इंसान की नजर से तस्वीर)

1214

गिरगिट एक साथ दो दिशाओं में देख सकता है। साथ ही वो 360 डिग्री एंगल में देख सकता है। (गिरगिट की नजर से तस्वीर)
 

1314

मकड़ी की नजर: मकड़ियों की 8 आंख होती है। लेकिन ये किसी काम की नहीं होती। उन्हें आंखों से चीजें काफी धुंधली नजर आती है। (इंसान की नजर से तस्वीर)

1414

मकड़ियां अपने पैरों में लगे सेंसर से चीजें भांपती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, उनकी आंखों में लगे कलर सेंसिंग प्रोटीन से वो अपने लिए पार्टनर ढूंढ़ती हैं।  (मकड़ी की नजर से तस्वीर)
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos