हटके डेस्क: साल 2020 किसी भी मायने में लोगों को रास नहीं आया। इस साल को मनहूस तो पहले ही घोषित किया जा चुका है। एक के बाद एक इस साल में लोगों को नई-नई परेशानियां झेलने को मिल रही है। अभी दुनिया कोरोना से जंग लड़ ही रही है। कोरोना से तबाह हुए देशों में यूके भी शामिल है। लेकिन अब ब्रिटेन वासियों के लिए कोरोना के अलावा भी एक बड़ी संकट भी देखनी पड़ रही है। इस देश पर खून चूसने वाली मक्खियों ने अटैक किया है। ये मक्खियां ब्रिटेन के गर्म मौसम में तेजी से प्रजनन कर रही हैं। साथ ही जैसे ही लोग बाहर नजर आ रहे हैं ये उन्हें काटकर उनका खून चूस ले रही हैं। लॉकडाउन में जारी उनके आतंक ने लोगों को परेशान कर दिया है।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन में खून चूसने वाली हॉर्सफ्लाइज ने हमला कर दिया है। यहां लोगों पर अटैक कर उनका खून चूस रही हैं।
27
ये जानलेवा मक्खियां लॉकडाउन में बाहर निकले लोगों को निशाना बनाकर उनका खून चूस रही हैं। खून चूसे जाने से लोग घायल हो जा रहे हैं। उनकी बॉडी पर फोड़े हो रहे हैं।
37
ये मक्खियां उन लोगों को ज्यादा शिकार बना रही हैं, जो घर से बाहर धुप सेंकने के लिए पार्क या गार्डन में समय बिता रहे हैं। जैसे ही वो आराम करने के लिए इन खाली जगहों पर बैठते हैं, मक्खियां उनपर अटैक कर देती हैं।
47
ये हॉर्सफ्लाइज काफी खतरनाक होती हैं। इनके चाक़ू जैसे तेज धार डंक इंसान की चमड़ी काट देते हैं। इसके बाद शरीर के अंदर आधे से ज्यादा घुसकर वो खून चूसने लगती है।
57
इनके काटे जाने से सेल्युलिटिस नाम का इन्फेक्शन हो जाता है। इसमें शरीर फूल जाता है। शरीर पर लाल चकते पड़ जाते हैं। मक्खियों का काटना तेज दर्द देता है। जिसका इलाज अस्पताल में करना पड़ जाता है।
67
ये मक्खियां बड़ी और गहरे रंग की होती है। इनका आकार एक से डेढ़ सेंटीमीटर तक हो सकता है। ये पानी के नजदीक और घास में रहती हैं।
77
प्रशासन ने लोगों से इन मक्खियों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही बाहर निकलने पर अपने आप को ज्यादा से ज्यादा ढंकने को कहा है। कहा गया कि ये मक्खियां वैसे तो घोड़ों को काटती है लेकिन अब ये इंसानों पर अटैक कर रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News