कंडोम की कमी के बीच जमकर रोमांस कर रहे कपल, कोरोना खत्म होने पर अचानक होगा जनसंख्या विस्फोट

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना का खौफ छाया हुआ है। कई देशों को लॉकडाउन किया जा चुका है। कोरोना वायरस के कारण अभी दुनिया में 8 लाख कन्फर्म केस सामने आया है। वहीं मौत का आंकड़ा 38 हजार 700 पर है। इस बीच दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के बीच ब्रिटेन से एक नई खबर सामने आई है। ब्रिटेन के रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस लॉकडाउन के बाद अचानक ही जनसंख्या विस्फोट होगा। दुनिया में कई जगह कंडोम्स की कमी हो चुकी है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोग लॉकडाउन में जमकर सेक्स करेंगे और फिर 2021 के अंत तक जनसंख्या में तेजी से वृद्धि होगी। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 1, 2020 7:43 AM IST

113
कंडोम की कमी के बीच जमकर रोमांस कर रहे कपल, कोरोना खत्म होने पर अचानक होगा जनसंख्या विस्फोट
रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ शेरी जैकब्सन ने मुताबिक, 2021 के अंत में दुनिया बेबी बूम देखेगी। ऐसा इसलिए कि लॉकडाउन में कपल्स टाइम पास के लिए जमकर रोमांस कर रहे होंगे।
213
दुनिया के सबसे बड़े कंडोम निर्माता कंपनी कॉरेक्स बरहर्ड ने अपनी फैक्टरीज में कंडोम के उत्पादन की परमिशन दी है। लेकिन आधे लोग छुट्टी पर घरों में हैं।
313
द टाइम्स से बातचीत के दौरान डॉ शेरी ने बताया कि कपल्स के लिए ये टाइम छुट्टियों जैसा है। जिसमें दोनों को साथ समय बिताने को मिल रहा है।
413
ऐसे में दोनों के बीच रोमांस और इंटिमेसी बढ़ेगी। इसका नतीजा होगा कि 2021 के अंत में बेबी बूम देखने को मिलेगा।
513
वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का इससे उलट विचार है। वेस्ट चेल्सिया साइकोलॉजी क्लिनिक की डॉ एलेना तौरानी का कहना है कि इस लॉकडाउन के बाद तलाक के मामले भी बढ़ेंगे।
613
आपको बता दें कि इस वायरस के कारण मार्केट में मास्क और सैनिटाइजर की कमी हो गई है। लोग राशन भी स्टॉक कर रख रहे हैं। लेकिन इस बीच एक लेटेस्ट अपडेट ये आई है कि कई देशों में कंडोम की कमी हो गई है
713
डेली वायर में छपी खबर के मुताबिक, ब्रिटेन में कोरोना के खौफ के बीच दवा दुकानों में मास्क और सैनिटाइजर की कमी हो चुकी है।
813
इन दो चीजों के अलावा ब्रिटेन के मेडिकल शॉप में कंडोम की कमी हो गई है।
913
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना के कारण लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में सभी कंडोम भी खरीदकर स्टॉक कर रहे हैं।
1013
ब्रिटेन की ही तरह चीन में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। लोग मास्क और सैनिटाइजर के साथ कंडोम खरीद कर स्टॉक कर रहे हैं।
1113
चीन में कई मेडिकल स्टोर्स में कंडोम के शेल्फ खाली पड़े हैं।कमोबेश यही स्थिति इटली में भी है। इस देश में लॉकडाउन के कारण लोगों को बाहर निकलने से मना कर दिया गया है।
1213
लॉकडाउन के बीच लोग सामान खरीद कर घरों में रख रहे हैं।ईरान में भी ऐसे ही हालात हैं। वहां भी मेडिकल स्टोर्स में कंडोम नहीं मिल रहे हैं।
1313
बता दें कि कोरोना वायरस एक कारण लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में अचनाक ही मार्केट में कंडोम की डिमांड बढ़ गई। अब तो मार्केट्स में इसकी भारी कमी हो गई है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos