जहरीले सांपों से भरे आइलैंड में 2 महीने फंसी रही महिला, पीने के पानी से लेकर खाने तक के पड़ गए लाले

हटके डेस्क: खोजी प्रवृति का इंसान बिना- समझे कहीं भी पहुंच जाता है। इसमें काफी रिस्क होता है लेकिन लोगों को इसमें काफी सुकून भी मिलता है। ऐसा ही कुछ हुआ 35 साल की एक ब्रिटिश महिला के साथ। वो अपने देश से म्यांमार आई थी। उनके साथ चार अन्य लोग भी म्यांमार के क्यों पीला आइलैंड आए थे। कुल पांच लोगों की ये टीम रिसर्च के लिए 1 महीने की अवधि के लिए इस आइलैंड पर आए थे। ये पूरा आइलैंड खतरनाक सांपों से भरा है। लेकिन फिर कुछ ऐसी परेशानी आई कि उन्हें आइलैंड में दो महीने बिताने पड़ गए। इस बीच उनके पास राशन खत्म हो गया। खाने की कमी और बाकी संसाधनों की कमी के बीच पूरी टीम ने किसी तरह दो महीने बिताए। अब जाकर टीम वापस लौटी है। इसके बाद उन्होंने अपना एक्सपीरियंस लोगों के साथ शेयर किया... 

Asianet News Hindi | Published : Jun 5, 2020 7:00 AM IST / Updated: Jun 05 2020, 02:39 PM IST

111
जहरीले सांपों से भरे आइलैंड में 2 महीने फंसी रही महिला, पीने के पानी से लेकर खाने तक के पड़ गए लाले

35 साल की नताली पूले ने म्यांमार के क्यों पीला आइलैंड में 60 दिन बिताए। इस दौरान उनके साथ टीम के 4 अन्य लोग भी थे। 

211

पेशे से स्कूबा डाइवर नताली आइलैंड पर एक महीने के लिए ही गई थी। लेकिन टेक्नीकल कारणों से उन्हें अगले एक और महीने वहां रहना पड़ गया।  
 

311

क्यों पीला आइलैंड खतरनाक सांपों से भरा है। दो महीने खाने की कमी के बीच पूरी टीम ने काफी मुश्किल से समय बिताया। 

411

दरअसल, उन्हें जो बोट एक महीने बाद लेने आने वाला था, वो आया ही नहीं। उन्हें ऐसा लगा कि अब वो लोग कभी वापस नहीं लौट पाएंगे।  

511

लेकिन तमाम मुश्किलों के बीच टीम ने दो महीने काट लिए। इसके बाद उन्हें अचानक आइलैंड के पास से एक सप्लाई बोट दिखाई दी, जिसके साथ टीम मेनलैंड तक आ गई। 
 

611

सप्लाई बोट से वो मेनलैंड आई, जहां से उन्होंने पेरिस से फ्लाइट ली। अब सारी टीम वापस अपने घर आ गई है। 

711


वापस आकर उन्होंने आइलैंड पर अपने दो महीने की जर्नी लोगों के साथ शेयर की। नताली ने बताया कि मुश्किलें तो थी लेकिन उन्होंने उस समय को एन्जॉय किया। 

811

आइलैंड पर टीम एक कैंप में रह रहे थे। उनके पास एक महीने का राशन ही था। इस कारण एक महीना तो आराम से बीता लेकिन दूसरे महीने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 
 

911

नताली ने बताया कि आइलैंड तो काफी खूबसूरत था। लेकिन वहां काफी खतरनाक सांप रहते थे। हर समय जान को खतरा रहता था। 

1011

उनके पास खाने की कमी हो गई थी। साथ ही पीने के लिए पानी भी नहीं था। ऐसे में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। 

1111

अब घर वापस आकर नताली काफी खुश हैं। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी  अनुभव बताया। संसाधनों की कमी के बीच जिंदगी कैसे बिताई जाती है, वो उन्होंने सीख लिया। 
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos