Published : Jun 25, 2020, 12:03 PM ISTUpdated : Jun 25, 2020, 03:10 PM IST
हटके डेस्क: चीन ने दुनिया को कोरोना के नाम पर एक ऐसा तोहफा दिया है, जिसकी वजह से सभी उसकी थू-थू कर रहे हैं। इस देश की वजह से आज दुनिया के कई अन्य देश लाशों के ढेर में बदल गए। ड्रैगन देश कहना है कि ये वायरस चमगादड़ के मांस को खाने से इंसानों में आया। जबकि कई लोगों का दावा है कि ये वायरस उसने लैब में बनाया और इसके बाद इसे जानते हुए फैलाया गया। भारत के पड़ोसी देश के ऊपर कोरोना को लेकर कई आरोप लग रहे हैं। इनमें ये भी शामिल है कि ये देश अपने यहां कोरोना का हाल दुनिया से छिपा रहा है। संक्रमितों और मौत के आंकड़े ये देश दुनिया से छिपा रहा है। साथ ही जो कोई भी इसकी असलियत दुनिया के सामने लाने की कोशिश कर रहा है, उसे गायब कर दिया जा रहा है। इस बीच अब यहां रहने वाली 40 साल की स्वतंत्र पत्रकार जहांग जहां को अरेस्ट किये जाने की खबर सामने आई है। इस महिला पत्रकार ने वुहान, शंघाई सहित देश के कई इलाकों में कोरोना के असल हालात दुनिया को वीडियो के जरिये दिखाए थे। इसके बाद पिछले महीने से ही ये गायब थीं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इन्हें अरेस्ट कर लिया गया है।
चीन की सिटीजन जर्नलिस्ट ने देश में कोरोना के हालात को कई वीडियोज के जरिये दुनिया के सामने रखा। उसके बाद कुछ समय से उन्होंने कोई भी वीडियो पोस्ट नहीं किया। अब जाकर खबर आ रही है कि उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है।
215
शंघाई में रहने वाली जहांग जहां जिनकी उम्र करीब 40 बताई है को पुलिस ने लोगों को भड़काने और उकसाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जहांग चीन की चौथी जर्नलिस्ट हैं जिन्होंने देश की असलियत दुनिया को दिखाई और फिर गायब हो गई। या फिर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया।
315
जहांग ने यूट्यूब और ट्विटर पर कुछ वीडियोज पोस्ट किये थे। इनमें एक अस्पताल का फुटेज नजर आ रहा है। जिसमें अस्पताल के कॉरिडोर में मरीज पड़े नजर आ रहे हैं। जहां चीन का कहना है कि वहां कोरोना कंट्रोल में है, वहां इन वीडियोज से साफ़ पता चलता है कि अब वहां मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अस्पतालों में जगह नहीं बची है
415
दूसरे वीडियो में जहांग ने शमशान के हालात दिखाए। देश में कोरोना से हुई मौतों आंकड़ा सरकारी आंकड़ों से काफी ज्यादा है।
515
शमशान में आधी रात को भी कर्मचारी लाशों को जलाते नजर आए। इससे साफ़ होता है कि चीन दुनिया से अपने हालात छिपाने की कोशिश कर रहा है।
615
जहांग ने लोगों को उस लैब के फुटेज भी दिखाए, जहां कोरोना बनाए जाने का शक है।
715
वीडियो में साफ़ दिखा कि इस लैब के चारो तरह बिजली के तार बिछाए गए हैं। साथ ही सिक्युरिटी के लिए आर्मी लगाईं गई है। अब एक लैब की सुरक्षा के लिए आर्मी लगाया जाना नॉर्मल तो नहीं है।
815
मिस जहांग शांक्सी की रहने वाली है। उन्होंने कई बार चीनी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। पिछले साल भी उन्होंने चीन के राष्ट्रपति की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी।
915
महिला पत्रकार ने ट्विटर और यूट्यब पर लाइव जाकर वहां के अस्पतालों का हाल दिखाया था। ये तस्वीर चीन के एक अस्पताल में आधी रात की है। इससे साफ़ पता चलता है कि देश में कोरोना का कैसा हाल है?
1015
न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, वुहान में कोरोना से अपनों को खोने के बाद परिजनों ने जब सरकार से मदद मांगी तो उन्हें बेइज्जत कर दिया गया।
1115
34 साल के चेन ने भी चीन में कोरोना के हालात दुनिया को दिखाए थे। इसके बाद वो भी गायबी हो गए। चेन बीते 6 फरवरी को आखिरी बार नजर आए थे।
1215
वुहान में रहने वाले फांग बीन भी बीते 9 फरवरी से गायब हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बस में लाशों को बोरियों में भरकर फेंकते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।
1315
इनके अलावा ली जेहुए भी 26 फरवरी से लापता हैं। बताया जा रहा है कि ली ने वुहान लैब में चुपके से एंट्री की थी और उसका वीडियो बनाया था। इस कारण उसे अरेस्ट कर लिया गया था। हालांकि अप्रैल में वो वापस आ गए थे। लेकिन उन्होंने इसके बाद कोई पोस्ट नहीं डाली।
1415
कम्युनिस्ट पार्टी के एक सदस्य रेन झिकियांग ने जिन जिनपिंग की कोरोनोवायरस प्रकोप से निपटने की आलोचना की थी। इसके बाद उनपर 'अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन' के संदेह पर जांच की जा रही है।
1515
34 साल के डॉ ली वेनलियानग की मौत फरवरी में कोरोनोवायरस के कारण हुई थी। उन्होंने ही सबसे पहले कोरोना की जानकारी दुनिया को दी थी। लेकिन तब पुलिस ने ली और अन्य मेडिक्स पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News