Published : Dec 25, 2020, 02:12 PM ISTUpdated : Dec 25, 2020, 03:10 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो गरीबी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ देश हैं जो पैसे बर्बाद करने पर जुटे हैं। चीन जहां विश्व शक्ति बनने के फिराक में सिर्फ हथियारों के निर्माण में ध्यान दे रहा है, वहीं चीन की जनता भुखमरी का शिकार हो रही है। कोरोना की वजह से इस देश के रिश्ते कई अन्य देशों से खराब हुए हैं। इसमें भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और जापान जैसे देश भी शामिल हैं। इन देशों से रिश्ते बिगड़ने की वजह से चीन में खाद्य संकट देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से चीन की सरकार ने खाने की बर्बादी रोकने के लिए नए नियम बनाए हैं। अब इस देश में अगर किसी ने खाना बर्बाद किया तो उसे एक लाख रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। इस नियम को चीन के राष्ट्रपति ने लोगों द्वारा खाने की बर्बादी को रोकने के लिए इम्प्लीमेंट किया है।
कोरोना की वजह से दुनिया में चीन का काफी नाम खराब हुआ है। भारत सहित कई देशों के साथ चीन के रिश्ते खराब हुए हैं। इस वजह से कई देशों के साथ उसके व्यापारिक रिश्तों में कड़वाहट आई है, जिसके कारण अभी चीन खाद्य संकट से गुजर रहा है।
27
खाद्य संकट को देखते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऑपरेशन एम्प्टी प्लेट शुरू किया है। इसके जरिये खाने की बर्बादी को रोका जाएगा। साथ ही लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि जितना खाना उन्हें खाना है, उतना ही ऑर्डर करें।
37
अब चीन के रेस्त्रां में खाने की बर्बादी करने वालों को जुर्माना देना पड़ेगा। नई पॉलिसी के मुताबिक, अगर किसी ने प्लेट में जूठा खाना छोड़ा तो उसे 1 लाख रुपए तक जुर्माना भरना पड़ेगा। फाइन के डर से ही लोग खाना कम ऑर्डर करेंगे।
47
नई पॉलिसी के तहत अब चीन के रेस्त्रां में गए टोटल मेंबर से ज्यादा डिशेज ऑर्डर नहीं कर सकते। यानी अगर दो लोग खाने गए हैं, तो वो सिर्फ दो ही डिश ऑर्डर कर सकते हैं। इससे खाने की बर्बादी रोकी जाएगी।
57
चाइना एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा किये गए एक सर्वे के मुताबिक, चीन में सिर्फ बीजिंग और शंघाई में ही हर साल इतना खाना बर्बाद हो जाता है, जिससे करीब तीन से पांच करोड़ लोगों को खिलाया जा सकता है। ऐसे में सरकार लोगों की इस आदत को बदलना चाहती है।
67
चीन में राष्ट्रीय हेल्थ कमीशन ने कुछ दिनों पहले एक सर्वे कर बताया था कि इस देश में 50 ओवरवेट हैं। 2002 में जहां चीन में मोटापे का दर 7.1 था, वो 2020 में बढ़कर 16.4 परसेंट हो गया।
77
चीन में बढ़ते मोटापे की वजह लोगों की घटती एक्टिविटी है। यहां समय के साथ लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है, जिसकी वजह से यहां लोगों का मोटापा बढ़ने लगा है। हालांकि, अब सरकार इसे कंट्रोल करने के लिए कानून बना रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News