30 साल तक सिगरेट पीने से एलियन बना शख्स, आंखों से लेकर चमड़ी तक हो गई हल्दी-सी पीली

हटके डेस्क: धूम्रपान सेहत के लिए नुकसानदायक है। ये तो आपने हर जगह पढ़ा ही होगा। स्मोक करने से कई तरह के हेल्थ इश्यूज हो जाते हैं। कई बार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी धूम्रपान की वजह से लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है। लेकिन हाल ही में चीन से एक ऐसा मामला आया जिसके बारे में कभी नहीं सुना गया था। चीन के जियांग्सु में रहने वाले तीस साल के एक शख्स की पूरी बॉडी पीले रंग की हो गई। वजह सामने आई- उसकी स्मोकिंग की लत। सिगरेट पीने की वजह से उसका शरीर  इस तरह से पीला पड़ गया था मानों किसी ने उसके ऊपर पीले रंग का पेंट चढ़ा दिया हो। डॉक्टर्स भी उसके हालत को देखकर हैरान थे... 

Asianet News Hindi | Published : Feb 3, 2021 4:01 AM IST

17
30 साल तक सिगरेट पीने से एलियन बना शख्स, आंखों से लेकर चमड़ी तक हो गई हल्दी-सी पीली

मामला चीन के जिआंगसु प्रांत से सामने आया। यहां अस्पताल पहुंचे एक शख्स को देख सभी हैरान रह गए। इस शख्स की पूरी बॉडी पीले रंग की थी। उसकी चमड़ी देख ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने उसपर पीले रंग का पेंट चढ़ा दिया हो। 

27

60 साल के इस शख्स की पहचान चीनी मीडिया में डु के नाम से हुई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। अचानक उसके घर वालों ने देखा कि डु का पूरा शरीर पीला पड़ गया है। जिसके बाद आनन फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।  

37

पहले तो डु को देख डॉक्टर्स शॉक में चले गए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि उसकी बॉडी का रंग ऐसे पीला कैसे पड़ गया है। जब जांच की गई तो पता चला कि उसे जॉन्डिस है। जॉन्डिस की वजह से उसके पैंक्रियाज में ट्यूमर हो गया था। ये इतना बड़ा था कि इससे उसकी पित्त नलिकाएं ब्लॉक हो गई थीं। 

47

शख्स बीते 30 साल से सिगरेट पी रहा था। स्मोकिंग के कारण डु के बॉडी के सेल्स काफी बड़े हो गए थे। साथ ही उसकी बॉडी में एक और ट्यूमर था। अगर तुरंत डु की सर्जरी नहीं की जाती तो उसकी मौत हो सकती थी। 

57

डु 30 साल से स्मोकिंग के साथ शराब भी पीता था। उसकी लाइफस्टाइल की वजह से उसकी ऐसी हालत हो गई थी। जब उसे अस्पताल लाया गया तब डॉक्टर्स ने तुरंत उसकी सर्जरी की। तब जाकर डु की जान बचाई जा सकी। 

67

सर्जरी के बाद डु को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जब उसे अस्पताल लाया गया था तब किसी एलियन जैसा दिख रहा था। लेकिन अब ट्यूमर निकाले जाने के बाद उसकी बॉडी का रंग पहले जैसा हो गया है।  

77

डु अपने घर जा चुका है। लेकिन डॉक्टर्स ने उसे अपना लाइफस्टाइल बदलने की चेतावनी दी है। अगर उसने शराब और सिगरेट की लत नहीं छोड़ी तो आगे उसे और मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos