18 घंटे टॉयलेट रोकना पड़ा शख्स को महंगा, पेट के अंदर ही ब्लास्ट कर गया मूत्राशय

Published : Jun 25, 2020, 01:29 PM ISTUpdated : Jun 25, 2020, 04:38 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिन्हें जानकर लोगों की आखें हैरानी से फटी रह जाती है। इनपर यकीन करना तो मुश्किल होता है, लेकिन खबर सही होने के कारण लोग सिर्फ इनसे सीख ही ले सकते हैं। आज तक ऐसे कई मौके आए होंगे जब किसी ना किसी कारण से आपको भी टॉयलेट रोकने की जरुरत पड़ी होगी। चाहे आप बाहर हों या सर्दियों में रजाई छोड़कर  जाने का मन नहीं कर रहा हो। लेकिन आपको बता दें कि ये आदत काफी खतरनाक है। चीन में रहने वाले एक शख्स ने १८ घंटे टॉयलेट नहीं किया। जिसके बाद उसका मूत्राशय ब्लास्ट हो गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाना पड़ा जहां अब सर्जरी के बाद शख्स रिकवर कर रहा है। 

PREV
18
18 घंटे टॉयलेट रोकना पड़ा शख्स को महंगा, पेट के अंदर ही ब्लास्ट कर गया मूत्राशय

जानकारी के मुताबिक, ये मामला ईस्टर्न चीन से सामने आया। यहां रहने वाले एक शख्स का यूरिन ब्लैडर तीन जगहों से फट गया। डॉक्टर्स के मुताबिक, ऐसा 18 घंटे टॉयलेट रोकने की वजह से हुआ था। 

28

शख्स की उम्र 40 के करीब बताई जा रही है। उसकी पहचान तो उजागर नहीं की गई लेकिन मीडिया में उसे उसके सरनेम हु से बुलाया जा रहा है। 

38

दरअसल, हू के साथ ये दुर्घटना तब घटी जब सारी रात पार्टी करने के बाद वो घर लौटा था। उसने पार्टी में 10 बोतल बियर पी ली थी। इसके बाद बिना टॉयलेट गए वो नींद में सो गया। 
 

48

शराब के नशे के कारण हू 18 घंटे तक नहीं उठा। इतनी देर तक इतनी बियर पीने के बाद भी उसने टॉयलेट नहीं किया था। नतीजा, उसका मूत्राशय फट गया। 
 

58

उसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने पाया कि उसके ब्लैडर में तीन जगह से लीकेज है। 
 

68

मामला तब सामने आया जब 18 घंटे बाद नींद से जागते ही हू के पेट में तेज दर्द हुआ।  ज्यादा था कि उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने अस्पताल जाने का फैसला लिया। 
 

78

जब डॉक्टर्स ने शख्स से पूछा कई उसने कितनी देर से टॉयलेट नहीं किया, तो उसने बताया कि शराब पीने के बाद वो सो गया था। इस कारण 18 घंटे से उसने बाथरूम यूज नहीं किया था। 

88

डॉक्टर्स ने तुरंत उसकी सर्जरी की। डॉक्टर्स ने बताया कि अगर समय रहते उसकी सर्जरी नहीं की जाती तो उसकी जान नहीं बचाई जा पाती। इस खबर के बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों ने शौच को ना रोकने की अपील की है। 
 

Recommended Stories