भारत नहीं, ये है विदेशी जमीन पर दिवाली का नजारा, इतने अलग ढंग से मनाई जाती है दीपावली

हटके डेस्क : दीपों का त्योहार दिवाली (Diwali 2020) 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। दिवाली पर लोग घर को दीयों और फूलों से सजाते हैं और रात में लक्ष्मी गणेश की पूजा करते हैं और पटाखे फोड़ते हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अलग-अलग तरह से दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। आप सोच रहें होंगे की विदेशों में जो हिन्दू लोग हैं वो इस त्योहार को मनाते होंगे, तो आपको बता दें कि बाहर रहने वाले भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी दिवाली को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। आज आपको बताते हैं हमारे पड़ोसी देश से लेकर सात समुंदर पार तक दीपावली का पर्व कैसे मनाया जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 14, 2020 4:58 AM IST / Updated: Nov 14 2020, 10:30 AM IST

19
भारत नहीं, ये है विदेशी जमीन पर दिवाली का नजारा, इतने अलग ढंग से मनाई जाती है दीपावली

भारत के साथ-साथ दीपावली का त्योहार श्रीलंका, म्यामांर, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, मॉरीशस, केन्या, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो, नीदरलैंड्स, कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में मनाया जाता है।

29

अलग-अलग देशों में दीपावली को अलग नाम से जाना जाता है। कहीं इसे फायर फेस्टिवल कहते हैं, तो कहीं इसे सैमहेन फेस्टिवल कहा जाता हैं। इसको मनाने के साथ इसकी मान्यताएं भी अलग हैं।

39

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दिवाली को 'तिहार' के रूप में जाना जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पहले दिन गाय की पूजा, जबकि दूसरे दिन कुत्तों की पूजा की जाती है। वहीं, तीसरे दिन मिठाईयां बनाई जाती हैं, देवी-देवताओं की पूजा होती है और घरों को सजाया जाता है। इसके बाद चौथे दिन लोग यमराज की पूजा करते हैं, जबकि पांचवें दिन भारत की तरह ही भाई दूज मनाया जाता है।

49

हमारे देश के बाहर दिवाली का सेलिब्रेशन सबसे ज्यादा ब्रिटेन के लेस्टर में होता है। यहां रहने वाले लोग भी दीपावली की खुशियां मनाते हैं। इस दिन लोग पार्कों में और स्ट्रीट पर इकट्ठे होते हैं और अपने रिश्तेदार और दोस्तों में मिठाईयां बांटते हैं।

59

जापान में लोग दिवाली पर अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाते हैं। इसके बाद उसे आसमान में छोड़ देते हैं। इस दिन लोग तालाब में बोटिंग भी करते हैं और डांस भी करते हैं।

69

फ्लोरिडा के अल्टूना शहर में हर साल 31 अक्टूबर से 1 नवंबर को ‘सैमहेन’ फेस्टिवल मनाया जाता है। इस दिन बोन फायर जलाकर भूतों के सम्मान करते हैं। इस दौरान लोग हैरतंगेज कारनामे भी करते हैं। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट जाती है।

79

थाइलैंड में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसे लाम क्रियोंघ के नाम से मनाया जाता है। इस दौरान केले की पत्तियों से बने दीपक और धूप को रात में जलाया जाता है और दीप को नदी में बहा दिया जाता है।

89

इंडोनेशिया में भारतीयों की संख्या ज्यादा होने के कारण यहां लोग दीपावली का त्योहार मनाते हैं। इस मौके पर यहां रामलीला का भी आयोजन किया जाता है।

99

सिंगापुर में दिवाली के दिन स्पेशल बसों पर रंगोली के ट्रेडिशनल डिजाइन बनाए जाते हैं। सिंगापुर की दिवाली लगभग भारत की तरह ही होती है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos