हटके डेस्क: नॉन-वेज लवर्स के लिए दुनिया भर में कई ऑप्शन मौजूद हैं। चिकन और मटन के अलावा उन्हें पोर्क और कई देशों में बीफ का ऑप्शन भी मिलता है। इतना ही नहीं, कई देशों में सी फ़ूड भी मिलता है, जिसे लोग चाव से खाते हैं। लेकिन अब फ्लोरिडा में अधिकारियों ने हर रेस्त्रां को अपने मेन्यू में अजगर की डिश ऐड करने की हिदायत दी है। जी हां, अब फ्लोरिडा के हर रेस्त्रां के मेन्यू कार्ड में आपको अजगर के मांस से जुड़ी डिशेज मिलेगी। जिसे आप ऑर्डर कर उसका लुत्फ़ उठा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस देश में अजगर का मांस क्यों सर्व किया जा रहा है? इसके पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी...
अमेरिका के फ्लोरिडा में अधिकारियों ने प्लान किया है कि वहां के हर रेस्त्रां में अजगर का मांस सर्व किया जाएगा। इसके पीछे वजह है देश में बढ़ती अजगर की जनसँख्या।
27
अजगर की बढ़ती जनसंख्या की वजह से यहां के अधिकारियों ने रेस्त्रां को ऑर्डर दिया है की वो अपने मेन्यू कार्ड में बदलाव करें। यहां डिशेज में चिकन-मटन के साथ अजगर के मांस को भी जगह देने को कहा गया है।
37
इस प्लान को कामयाब बनाने के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन कमीशन और द फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ स्टडी कंडक्ट कर रहे हैं, जिससे अजगर के मांस की सेफ्ली यूज करने लायक बनाया जाएगा।
47
इस आईडिया को ना सिर्फ रेस्त्रां तक इस्तेमाल किया जाएगा बल्कि मार्केट में भी अजगर का मांस बिकेगा। ताकि लोग घर पर भी इसके मीट का लुत्फ़ उठा सके। इसके पीछे वजह है अजगर की संख्या को फ्लोरिडा में घटाना।
57
फ्लोरिडा में अजगरों की संख्या काफी बढ़ गई है। इस वजह से अन्य जानवरों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही इससे वाइल्डलाइफ एरिया को भी खतरा पहुंच रहा है। अगर लोग अजगर के मांस को खाएंगे तो इसकी संख्या पर नियंत्रण किया जा पाएगा।
67
सरकार के इस आइडिया पर काम चल रहा है। सिर्फ एक दिक्कत तो अभी हो रही है वो ये कि सांप के मांस में काफी ज्यादा मर्करी होता है। इतना मर्करी खाना इंसान के लिए सेफ है या नहीं ये पता लगाया जा रहा है।
77
TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक,वैज्ञानिक इस आईडिया के लिए करीब 6 हजार अजगरों पर रिसर्च करेंगे। दुनिया के कई देशों में सांप के मांस को चाव से खाया जाता है। कई देशों में इसकी कीमत 3 हजार 6 सौ रुपए किलो भी होती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News