हटके डेस्क:5 स्टार होटल्स की बात ही कुछ और होती है। इन होटल्स में सर्विसेस बेस्ट होती है। लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है। किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं होने दी जाती। ये होटल्स महंगे तो होते हैं लेकिन सर्विसेस के लिहाज से सब हो जाता है पैसा वसूल। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक 5 स्टार होटल की काफी चर्चा है। इस होटल की सुविधाएं बेस्ट है। यहां आपको जिम भी मिलेगा और स्विमिंग पूल भी। सिर्फ नहीं मिलेंगे तो इंसान। मतलब इंसान होंगे तो वो सर्विस में ही दिखेंगे। वो भी घोड़ों की खातिरदारी करते हुए। ऐसा इसलिए कि ये 5 स्टार होटल है घोड़ों के लिए ना कि इंसानों के लिए। जी हां, क़तर में बनाया गया है सिर्फ और सिर्फ घोड़ों के लिए ये आलीशान 5 स्टार होटल। इसकी सुविधाएं और टॉम-जहां देखकर आपको घोड़ों से जलन होने लगेगी। आइये आपको कराते हैं घोड़ों के इस आलीशान होटल का टूर। इसे देखकर आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।
हॉट टब, बड़े-बड़े पूल, मसाज पार्लर और गद्देदार बेड। ये सारी सुविधाएं मिलती है इस 5 स्टार होटल में। लेकिन ये सर्विसेस हैं सिर्फ और सिर्फ घोड़ों के लिए। ये होटल है दोहा, क़तर में। अल शकेब नाम के इस होटल के अंदर की तस्वीरें खींचकर दुनिया के सामने ले आये हैं ब्रिटिश फोटोग्राफर साइमन उडविन।
211
इस पांच सितारा होटल में 700 घोड़ों के लिए सुविधाएं हैं। जिनमें बच्चों के लिए अलग और वर्ल्ड चैम्पियंस के लिए अलग फैसिलिटीज हैं।
311
बात अगर सुविधाओं की करें तो यहां हर 6 हफ्ते में घोड़ों की नाल बदली जाती है। साथ ही इनका खाना ऑस्ट्रेलिया से इम्पोर्ट होकर आता है। इतना ही नहीं, इनकी गद्देदार बेड ख़ास नीदरलैंड से बनकर आती है।
411
इस होटल में घोड़ों के लिए स्विमिंग पूल है। जिसमें वो अपने मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाते हैं। साथ ही उनके लिए 24X7 डॉक्टर्स की सुविधा है।
511
इस होटल के अंदर 6 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक परफॉर्मन्स एरिया है, जहां दुनिया की सबसे बड़ी घुड़सवारी की प्रतियोगिता हो सकती है।
611
स्विमिंग के बाद इन घोड़ों के बालों की कंडीशनिंग की जाती है। इन्हें रेग्युलर मसाज भी दी जाती है। महीने में एक बार डॉक्टर इन घोड़ों का चेक करने आता है।
711
ठंड के मौसम में इन घोड़ों को पुराने स्टाइल में बनाए अस्तबल में रखा जाता है, जहां ये गर्म रहते हैं। इनका गद्दा नीदरलैंड से मंगवाया जाता है। साथ ही खाना ऑस्ट्रेलिया से मंगवाया जाता है।
811
यहां हर घोड़े का अपना ट्रेनिंग प्लान होता है। अगर घोड़ा ओलम्पियन है तो उसके हिसाब से जिम में उसे ट्रेनिंग दी जाती है। क़तर में तेल का कारोबार काफी बड़ा है। इस होटल के मालिक के भी कई तेल की खदानें हैं।
911
ऐसे में उसने इस होटल को बनाने का फैसला किया। यहां एक रात के लिए एक घोड़े पर कई लाख रुपए खर्च किये जाते हैं। कई रईस अपने घोड़ों को यहां ट्रेनिंग के लिए छोड़ जाते हैं।
1011
घोड़ों के घूमने के लिए बनाए गए अस्तबल में मार्बल और स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही हर कमरे में एयर कंडीशनर लगा हुआ है ताकि घोड़ों को कोई परेशानी ना हो।
1111
फोटोग्राफर ने बताया कि इस होटल में घोड़ों को राजा-रानी सी सर्विसेस दी जाती है। इनके बदले घोड़ों के मालिक से अच्छी-खासी रकम वसूली जाती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News