नदी किनारे बना रही थी टिकटोक,वीडियो में दिखी काली अटैची तो खजाने के लालच में खोला, लेकिन चीखते हुए भागी

हटके डेस्क: इन दिनों युवाओं में टिकटॉक वीडियोज का क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग अपने प्राइवेट मोमेंट से लेकर बाहर दिखने वाले स्पेशल मोमेंट्स का वीडियो बनाकर टिकटोक पर डालते हैं। हाल ही में वाशिंटन के सीएटल में कुछ लड़कियां टिकटोक वीडियो बना रही थी। इस वीडियो में उन्हें पीछे पड़ा एक पुराना सूटकेस दिखा।  जब उन्होंने अटैची को खोला, तो जोर-जोर से चीखने लगीं। अटैची से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने देखा कि अटैची में एक सड़ी हुई लाश थी। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। इस पुरे मोमेंट का भी टिकटॉक बनाकर शेयर किया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 22, 2020 5:26 AM IST / Updated: Jun 22 2020, 02:23 PM IST

17
नदी किनारे बना रही थी टिकटोक,वीडियो में दिखी काली अटैची तो खजाने के लालच में खोला, लेकिन चीखते हुए भागी

टिकटोक यूजर्स ने अनजाने में ही एक वीडियो के जरिये काफी दिनों से फेंकी गई लाश को ढूंढ लिया। ये लाश एक अटैची में बंद कर नदी के किनारे फेंकी गई थी। 

27

सीएटल पुलिस ने बताया कि उन्हें कुछ लड़कियों का कॉल आया था। जब उन्होंने अटैची खोली तो उसमें से डेड बॉडी मिली। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। 

37

दरअसल, नदी के किनारे कुछ लड़कियां टिकटोक वीडियो बना रही थीं। अचानक उनकी नजर वीडियो में पीछे दिख रही पुरानी अटैची पर पड़ी। 

47

लड़कियां उसके नजदीक गई। उन्होंने जैसे ही बैग को खोला, उससे तेज बदबू आई। इसके बाद लड़कियां चीखते हुए वहां से भागी। उन्हें ऐसा लगा कि बैग में खाना बंद है जो सड़ चुका है।  
 

57

उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि उन्होंने डेड बॉडी भरी हुई अटैची को खोला था। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब लड़कियों को पता चला कि उसमें डेड बॉडी थी। 

67

लड़कियों ने बताया कि पहले उन्हें ऐसा लगा कि अटैची में पैसे भरे हो सकते हैं। वो आपस में बात कर रही थी कि ये अटैची उनकी किस्मत बदल सकता है। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी जिंदगी इस तरह बदल जाएगी। 

77

अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये पता लगाया जा रहा है कि अटैची में बंद लाश किसकी है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि लाश को कितने दिन पहले वहां फेंका गया था। क्यूंकी लाश की कंडीशन काफी खराब हो चुकी थी।  

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos