हटके डेस्क: 20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके साथ कमला हैरिस शपथ लेंगी। यूएस की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल करने वाली कमला हैरिस में भारतीयों की काफी दिलचस्पी है। आखिर हो भी क्यों ना, आखिर कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं। उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही कमला हैरिस गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं। भारत में लोग कमला हैरिस की लाइफ से जुडी कई बातें सर्च कर रहे हैं। इसमें इनके बच्चों से लेकर उनके सौतेले बच्चों के नाम तक के बारे में लोग जानना चाहते हैं। हालांकि, बीते 24 घंटे में भारत में कमला हैरिस के बारे में जिस चीज को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है वो काफी शर्मनाक भी है।