हटके डेस्क: मां की ममता ऐसी होती है, जिसे हर प्राणी महसूस करता है। ना सिर्फ इंसान बल्कि जानवरों में भी अपने बच्चों को लेकर ऐसा ही प्यार होता है। जानवरों की ममता तो अपने बच्चों से इतर किसी के भी बच्चे के लिए देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गाय और तेंदुए की ये तस्वीरें किसी को भी हैरान कर सकती है। एक बार के लिए लगेगा कि आखिर एक तेंदुआ गाय के इतने नजदीक आकर उससे इतना लाड क्यों कर रहा है? लेकिन जब इसके पीछे की कहानी पता चलेगी तो इनके बीच का रिश्ता समझ आएगा।