मुस्लिम लड़की को हुआ दूसरे धर्म के लड़के से प्यार, खाला-चचा ने मिलकर दे दी खौफनाक सजा

Published : Aug 23, 2020, 11:46 AM IST

हटके डेस्क: प्यार में पड़े  शख्स को जाति-धर्म नजर नहीं आता। खासकर युवा उम्र में हुए प्यार में सिर्फ सामने से प्यार भरी बातें ही अट्रैक्ट कर लेती है। लेकिन जब बड़ों की नजर से इस प्यार को देखा जाता है तो इसमें कई तरह की बंदिशें शामिल हो जाती है। इसमें धर्म सबसे बड़ा होता है। अगर आपको ऐसा लगता है कि सिर्फ भारत में ही प्रेम संबंध पर धर्म की तलवार लटकती है, तो आप गलत हैं। हाल ही में ऐसा एक मामला फ्रांस से सामने आया, जहां एक 17 साल की लड़की को उसके घर वालों ने दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम संबंध रखने के कारण ऐसी सजा दी, जो एक लड़की के लिए बहुत ज्यादा बड़ी है। लड़की की गलती इतनी थी कि उसने मुस्लिम होकर दूसरे धर्म के लड़के से प्यार कर लिया था। दोनों पर बंदिशें लगाई गई लेकिन तब भी उनका प्यार खत्म नहीं हुआ। इसके बाद लड़की को मिली कुछ ऐसी सजा... (तस्वीरें गूगल से)

PREV
17
मुस्लिम लड़की को हुआ दूसरे धर्म के लड़के से प्यार, खाला-चचा ने मिलकर दे दी खौफनाक सजा

मामला फ़्रांस के बेसनकों शहर से सामने आया। यहां एक बिल्डिंग में रहने वाली 17 साल की मुस्लिम लड़की को उसके ही अपार्टमेंट में रहने वाले एक ईसाई लड़के से प्यार हो गया था। दोनों काफी समय से बातचीत कर रहे थे। सबकुछ सही चल रहा था कि अचानक लड़की के घरवालों को इसका पता चल गया। 

27

लड़की के घरवालों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। ताकि दोनों बात ना कर सकें। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों फिर भी रिलेशन में रहे। दोनों चार दिनों के लिए साथ भाग गए। लेकिन चार दिन के बाद वो वापस लौट आए। दोनों लड़की के घर पर रहे। लेकिन वहां घरवालों ने लड़की की काफी पिटाई की। 

37

लड़की को बुरी तरह पीटने के बाद घरवालों ने सारी हदें पार कर दी। लड़की के चाचा और खाला ने लड़की के बाल शेव कर दिए। जी हां, प्यार करने के बदले घरवालों ने लड़की के बाद उड़ा दिए। 

47

मामला जब पुलिस तक पहुंचा, उसके बाद ये न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फ्रेंच इंटीरियर मिनिस्टर गेराल्ड दरमानीं ने इसकी चर्चा ट्विटर पर की। उन्होंने लिखा कि प्यार की ऐसी सजा वाकई हैरान करने वाली है। 
 

57

पुलिस ने इस मामले में लड़की के माता-पिता और उसके चाचा और खाला को अरेस्ट कर लिया है। मंत्री के ट्वीट के बाद पुलिस मामले  को लेकर बेहद सीरियस हो गई है। साथ ही जल्द से जल्द आरोपियों को सजा देने की कोशिश में जुट गई है। 

67

लड़की को फिलहाल अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उसकी बॉडी पर काफी निशान पाए गए हैं। जब पुलिस लड़की के घर पहुंची थी तब उसकी चाची ने उसे कमरे में छिपा दिया था। लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढकर उसे एडमिट करवाया। 

77

बता दें कि फ़्रांस में लड़कियों को टकला करने की सजा काफी समय से दी जा रही है। यहां वर्ल्ड वॉर 2 के समय से ऐसी महिलाओं को, जो नाज़ियों के साथ संबंध बनाती थी, को टकला कर दिया जाता था। 
 

Recommended Stories