Published : Aug 23, 2020, 10:48 AM ISTUpdated : Aug 23, 2020, 10:51 AM IST
हटके डेस्क: प्यार में इंसान को कुछ भी सही-गलत समझ नहीं आता। उस समय बस अपने प्यार को पाने का जूनून सवार रहता है। लेकिन जब तक सही का ज्ञान होता है, तब तक काफी देर हो गई होती है। ऐसा ही एक प्यार में पागल इंसान पकड़ा गया मेलबर्न में। ये शख्स देश प्रतिष्ठित बैंक में मैनेजर के पोस्ट पर था। अच्छी सैलरी के बीच उसके दिन आराम से कट रहे थे। लेकिन तभी उसकी जिंदगी में एक लड़की आई। इसके बाद शख्स पर उसे इम्प्रेस करने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपने बैंक के कस्टमर्स के खातों से लाखों नहीं, करोड़ों रूपये उड़ा लिए। वो इन पैसों से अपनी प्रेमिका को गिफ्ट्स और महंगे वेकेशंस पर ले जाता था। यहां तक कि उसने इन पैसों से ग्रैंड शादी भी की। लेकिन सच्चाई कितने दिनों तक छिपती। आखिरकार शख्स की हरकत सामने आ गई और उसका भांडा फूट गया। जेल की सजा हुई सो हुई, साथ में दिल टूटा वो अलग। आइये आपको बताते हैं कैसे प्यार में एक मैनेजर बैंक से जेल पहुंच गया...
मेलबर्न के वेस्टपैक के एक बैंक में काम करने वाले मैनेजर पर बैंक में कई खातों से कुल 31 करोड़ 47 लाख रु उड़ाने का आरोप लगा है। शख्स ने ये हेरफेर अगस्त 2015 से अप्रैल 2019 के बीच की।
28
शख्स की पहचान 39 साल के एंडी ली के तौर पर हुई। वो मेलबर्न में एक बैंक में मैनेजर था। उसे सैलरी के तौर पर 67 लाख रूपये मिलते थे। लेकिन अचानक उसकी जिंदगी में एक लड़की आई, जिसके बाद सब कुछ बदल गया।
38
द हेराल्ड सन में छपी खबर के मुताबिक, लड़की को इम्प्रेस करने के लिए उसने पैसे चुराने शुरू किये। उसने कई कस्टमर्स को नकली टर्म डिपोसिट के नाम पर ठगा। वो इन पैसों को गलत एकाउंट्स में ट्रांसफर करता और फिर चुरा लेता।
48
अगस्त 2015 से अप्रैल 2019 के बीच उसने कई कस्टमर्स से 31 करोड़ 47 लाख रूपये की ठगी की। इन पैसों से वो अपनी प्रेमिका के लिए महंगे गिफ्ट्स खरीदता था। साथ ही पैसों को जुआ और ट्रेवल में खर्च करता था।
58
उसने पैसों से शानदार शादी भी की। कई गेस्ट्स के बीच उसने आलीशान तरीके से पार्टी की। ली ने इन पैसों से अपने लिए कई महंगी गाड़ियां ली और अपनी बहन के लिए घर भी खरीदा। लेकिन दिसंबर 2019 में वो पकड़ा गया।
68
बैंक में एक अकाउंट धारक को इस धोखाधड़ी का पता चल गया और उसने इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद बैंक ने पुलिस में कंप्लेन की। शख्स के सभी सीज़ कर दिए और फिर एक के बाद एक उसके कारनामे सामने आने लगे।
78
मामला कोर्ट में जाते ही उसकी पत्नी ने, जिसने ली के पैसों से काफी शॉपिंग की थी, उसने उसे तलाक दे दिया। उसका कहना था कि उसे ली के इस धोखे का थोड़ा भी अंदाजा नहीं था। अब कोर्ट में ली पर सुनवाई चल रही है।
88
पता चला कि नौकरी जाने के बाद ली अपनी मां के साथ रह रहा है। साथ ही घर चलाने के लिए बस ड्राइवर की नौकरी कर रहा है। हालांकि, कोर्ट पुरे केस की स्टडी कर जल्द फैसला सुनाने के मूड में है। इस खबर के बाद लोगों में इस बैंक मैनेजर की काफी चर्चा हो रही है।