डेट पर होंठ से होंठ सटा महिला ने किया KISS, जुकाम होते ही शख्स ने ठोंक दिया 1 करोड़ 24 लाख रु का जुर्माना

हटके डेस्क: रोमांटिक डेट और साथ में खूबसूरत हसीना। डिनर के बाद अकेले में कुछ वक्त मिला और लड़की ने शख्स को किस कर लिया। लेकिन इस किस के बाद रिश्ता मजबूत होने की जगह गले की फांस बन गया। आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम कैसी बात कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि रोमांटिक डेट में ऐसी मुसीबत पड़ी 30 साल की एक लड़की को। जिसने डेट के दौरान शख्स को किस क्या किया, अब उसके दिन कोर्ट-कचहरी में बीत रहे हैं। ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर मिले इस कपल ने सिर्फ एक ही डेट की थी। लेकिन शायद अब ये लड़की उस एक डेट को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती मान रही होगी। आइये आपको बताते हैं क्या है ये पूरा मामला... 

Asianet News Hindi | Published : Jun 16, 2020 6:00 AM IST / Updated: Jun 16 2020, 03:42 PM IST

18
डेट पर होंठ से होंठ सटा महिला ने किया KISS, जुकाम होते ही शख्स ने ठोंक दिया 1 करोड़ 24 लाख रु का जुर्माना

ये मामला लंदन का है। पिछले साल यहां 45 साल के मार्टिन एश्ले कवय की मुलाक़ात एक डेटिंग ऐप पर जोवान्ना लोवेलास से हुई थी। दोनों ने कुछ बातचीत की और फिर डेट पर मिलने का फैसला किया। 

28

डेट फाइनल होने के बाद मार्टिन, जो पेशे से पर्सनल ट्रेनर है, उस लड़की से मिले। लड़की की उम्र 30 के करीब है। दोनों मिले और साथ में डिनर एन्जॉय किया। लेकिन जैसे ही मार्टिन डेट से वापस आए, उन्हे सर्दी-खांसी हो गई। 

38

मार्टिन की हालत खराब होने लगी। वो कई दिनों तक बिस्तर से उठ नहीं पाया। उसकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसे कई दिनों तक अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा। 

48

सर्दी के अलावा उसके मुंह में अल्सर हो गया। साथ ही उसे पैनिक अटैक भी आने लगे थे। काफी मुश्किल से इलाज के बाद मार्टिन की हालत में सुधार आया। लेकिन हालत सुधरते ही उसने एक एक्शन लिया। 

58


मार्टिन ने अपनी डेट जोवान्ना पर उसे इन्फेक्शन देने के लिए 1 करोड़ 24 लाख का जुर्माना ठोंक दिया। मार्टिन ने कहा कि लड़की को पहले से फ्लू था। लेकिन उसने इस बात को दरकिनार कर मार्टिन को किस किया, जिससे उसे भी फ्लू हो गया। 

68

मार्टिन ने जोवान्ना पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि किस करने के बाद महिला ने उसे जानकारी दी थी कि उसे सर्दी है। लेकिन मार्टिन को नहीं पता था कि ये सर्दी और फ्लू इतने खतरनाक तरीके से फैलता है। 

78

मार्टिन का कहना है कि डॉक्टर्स के मुताबिक, अब उसका शरीर काफी कमजोर हो गया है। वो आसानी से फ्लू का शिकार हो जाएगा। जिंदगी भर उसका ट्रीटमेंट चलेगा। इस कारण अब मार्टिन ने जोवान्ना पर मुकदमा दर्ज करवाया है। 

88

अपनी कंप्लेन में मार्टिन ने जोवान्ना पर 1 करोड़ 24 लाख का जुर्माना ठोंका है। लेकिन जोवान्ना के वकील इन आरोपों को खारिज करने में जुटे हैं। मामले की सुनवाई चल रही है। अगर मार्टिन जीतते हैं, तो एक डेट पर दी एक किस की कीमत जोवान्ना को भारी पड़ जाएगी। 
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos