10 महीने में 10 बच्चों की मां बनी 23 की महिला, टोटल 105 औलाद चाहता है 56 साल का बुड्ढा पति

हटके डेस्क: मां बनने का अहसास तो बेहद खूबसूरत होता है। लेकिन इसके साथ ही आती हैं ढेर सारी जिम्मेदारियां और परेशानियां। बच्चों को पालना कोई बच्चों का काम नहीं है। लेकिन रूस  में रहने वाले एक कपल ने कम से कम 105 बच्चों के पेरेंट्स बनने का टारगेट रखा है। मात्र 23 साल की उम्र में ये महिला 23 बच्चों की मां बन चुकी है। लेकिन अभी इस कपल का रुकने का कोई प्लान नहीं है। इन्हें कम से कम 105 बच्चे चाहिए। कपल का कहना है कि इन्हें बच्चों की लत लग चुकी है। इंसान को शराब या सिगरेट की लत होती है, लेकिन इन्हें बच्चों की एडिक्शन है। अरबपति है ये कपल... 

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2021 5:42 AM IST

110
10 महीने में 10 बच्चों की मां बनी 23 की महिला, टोटल 105 औलाद चाहता है 56 साल का बुड्ढा पति

मास्को की रहने वाली 23 साल की क्रिस्टीना ओज़तुर्क इन दिनों चर्चा में है। मात्र 23 साल की उम्र में क्रिस्टीना 11 बच्चों की मां बन चुकी हैं। साथ ही अभी उनका रुकने का कोई प्लान नहीं है। क्रिस्टीना को बच्चों की लत लग चुकी है। 

210

अपने 56 साल के पति के साथ अभी वो कम से कम 105 बच्चे पालना चाहती हैं। क्रिस्टीना सबसे पहले मात्र 17 की उम्र में मां बनी थी। इसके बाद क्रिस्टीना की मुलाक़ात 56 साल के मेट गालिप से हुई। दोनों एक वेकेशन पर मिले और उनको प्यार हो गया। 

310

दोनों ने जल्द ही शादी कर ली। मार्च 2020 से अभी तक उन्होंने 10 बच्चों का स्वागत किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी जल्दी ये महिला 10 बच्चों की मां कैसे बन गई? दरअसल, ये कपल सरोगेसी के जरिये बच्चे पैदा कर रहा है। 

410

क्रिस्टीना के हसबैंड होटल चेन के ओनर हैं। अरबपति कपल कई महिलाओं के जरिये सरोगेट बच्चों को पाल रहा है। उनका सरोगेसी के जरिये पहला बच्चा जहां 10 मार्च 2020 को दुनिया में आया था वहीं 16 जनवरी 2021 को उन्होंने दसवें बच्चे का स्वागत किया था। 
 

510

क्रिस्टीना बेहद जिम्मेदार मां हैं। उन्होंने बताया कि उनके सारे बच्चे रात के 8 से सुबह के 6 बजे तक सोते हैं। इन बच्चों की देखभाल के लिए आया भी रखी गई हैं, जो बच्चों की एक-एक डिटेल को रिकॉर्ड करती हैं। 

610

क्रिस्टीना ने अभी तक  अपनी कोख से  अभी तक सिर्फ एक ही बच्ची को जन्म दिया है। तब उनकी उम्र 17 साल थी। सिंगल मदर क्रिस्टीना इसके बाद छुट्टियां मनाने गई थी जहां उनकी मुलाकात मेट गालिप से हुई। दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। 

710

क्रिस्टीना के पति ने बताया कि उनका प्यार पहली नजर का था। क्रिस्टीना को देखते ही उसे अहसास हो गया था कि यही उनकी पत्नी बन सकती है। इसके बाद उन्होंने शादी की  बच्चों  के स्वागत के लिए सरोगेट मदर ढूंढने लगे। 
 

810

सरोगेसी से पहले वो महिला  से अच्छे से बात करते हैं। उनका मानना है कि गर्भ में भी बच्चे काफी कुछ सीखते हैं। ऐसे में सरोगेट मदर में कुछ खासियत होनी चाहिए जो बच्चे में आगे चलकर आए। 

910

कपल की सबसे बड़ी बेटी की उम्र 6 साल है। ये क्रिस्टीना की औलाद है, जो 17 की उम्र में  पैदा हुई थी। इसके बाद क्रिस्टीना और उनके पति ने सरोगेसी अपनाई। सरोगेट बच्चे क्रिस्टीना  और मेट के  स्पर्म्स को फ्यूज कर सरोगेट मदर के गर्भ में डाले जाते हैं। इससे इन किराए की माओं का आगे बच्चे पर कोई हक़ नहीं रहता। 

1010

मेट और क्रिस्टीना ने आगे के प्लान के तहत बताया कि अभी वो रुकने वाले नहीं है।  उनका प्लान कम से कम 105 बच्चों का है। दोनों को बच्चे काफी पसंद हैं। ऐसे में वो अभी और भी कई सरोगेट माओं की तलाश में हैं। वहीँ लोग इस कपल की सनक की चर्चा कर रहे हैं। कुछ ने तो यहां तक कमेंट किया कि इन्हें तो  अलग शहर 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos