1 साल बाद भूखी प्रेमिका ने किया अपने एक्स को मैसेज, लड़के ने ऐसे मिटाई भूख कि अब जिंदगी भर याद रखेगी लड़की

Published : Jun 29, 2020, 01:15 PM ISTUpdated : Jun 29, 2020, 01:17 PM IST

हटके डेस्क: प्यार एक बेहद खूबसूरत अहसास है। इसमें दो लोग एक-दूसरे के सुख दुःख को बांटते हैं। उनकी जरूरतों का ख्याल रखते हैं। लेकिन कई बार ये खूबसूरत रिश्ते बुरे मोड़ पर खत्म हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक प्रेमी के टूटे दिल के बदले की कहानी वायरल हो रही है। लड़की और लड़के का ब्रेकअप एक साल पहले ही हो गया था। लेकिन जब एक साल बाद अचानक लड़की को भूख लगी तो उसने अपने एक्स को मैसेज कर दिया। बातों-बातों में लड़की ने उसे अपने लिए खाना ऑर्डर करने को भी कह दिया। इसके बाद जो हुआ, वो वाकई मजेदार है। एक्स प्रेमी ने दिमाग लगाया और एक साल बाद अपनी एक्स से ऐसा बदला लिया, जिसके चर्चे होने लगे। 

PREV
18
1 साल बाद भूखी प्रेमिका ने किया अपने एक्स को मैसेज, लड़के ने ऐसे मिटाई भूख कि अब जिंदगी भर याद रखेगी लड़की

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक एक्स कपल के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की ने ब्रेकअप के साल भर बाद अपने एक्स को मैसेज किया। 

28

लड़की को दरअसल भूख लगी थी। इस कारण वो चाहती थी कि उसका एक्स उसके लिए खाना ऑर्डर करे। लड़की ने बड़ी चालाकी से लड़के को अपने लिए खाना ऑर्डर करने के लिए कनविसं किया। 

38

लड़की ने लड़के को इमोशनल किया। उसे बताया कि कैसे उसके घरवाले उसे अकेले छोड़कर चले गए हैं। उसने नाश्ता भी नहीं किया है और काफी भूखी है। साथ ही लड़के को कहा कि वो उसका ख्याल भी नहीं रख सकता। 

48

ऐसे में लड़के ने उसे याद दिलाया कि कैसे रिलेशन में रहते वक्त लड़की ने उसे मिसट्रीट किया था। उसे जन्मदिन भी विश नहीं किया था। लेकिन फिर लड़की ने बात को पलटते हुए कहा कि अगर वो उसके लिए पिज्जा ऑर्डर नहीं कर सकता तो कम से कम प्यार से बात ही कर ले। 
 

58

इसके बाद लड़के ने तुरंत अपनी एक्स के लिए पिज्जा ऑर्डर कर दिया। लड़के ने जैसे ही लड़की से एड्रेस मांगा, उसने पता शेयर भी कर दिया। जिसके बाद लड़के ने पिज्जा ऑर्डर कर दिया। ऑर्डर प्लेस हुआ देख लड़की की बोली में बदलाव आ गया। उसने ब्रेकअप के लिए लड़के से माफ़ी भी मांगी। 
 

68

तब लड़के ने उसे पिज्जा एन्जॉय करने को कहा। साथ ही लिखा कि अब वो हमेशा याद रखेगी कि 1 साल बाद उसने अपने एक्स को मैसेज किया और उसने उसके लिए पिज्जा ऑर्डर कर दिया। 
 

78


लड़के ने ये भी लिखा कि उसने पेमेंट कर दिया है। इसलिए लड़की को पैसे देने की जरुरत नहीं है। जैसे ही डिलीवरी ब्वॉय लड़की के पास पहुंचा, लड़की ने देखा कि कई तरह के पिज्जा का ऑर्डर आया है। उसने लड़के से पूछा कि इतना पिज्जा क्यों ऑर्डर किया तो लड़के ने कहा कि वो चाहता वो चाहता था कि लड़की पेटभर पिज्जा खाए। साथ ही अपने मां-बाप को बताए कि उसने एक लड़के को धोखा दिया था उसी ने ये पिज्जा भेजा था। 

88

लेकिन कहानी का सारा ट्विस्ट तो यही था। लड़की ने जैसे हो पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय से लिया, उसने लड़की को 13 हजार 497 रूपये का बिल थमा दिया। जिसके बाद लड़की ने लड़के को टेक्स्ट किया कि उससे कैश मांगा जा रहा है। लेकिन तब तक लड़के ने लड़की को ब्लॉक कर दिया था। बदले की ये कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोगों ने शख्स के बदले के तरीके की काफी तारीफ की। साथ ही कहा कि ऐसी लालची लड़की के साथ ऐसा ही किया जाना चाहिए।  

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories