Published : Nov 04, 2020, 11:58 AM ISTUpdated : Nov 04, 2020, 12:24 PM IST
हटके डेस्क: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं। ट्रंप आगे भी देश को कंट्रोल करेंगे या सत्ता बदलेगी, इसे लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। अमेरिका को दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में गिना जाता है। लेकिन कहते हैं ना कि सिर्फ शक्तिशाली होना ही काफी नहीं होता। हाल ही में पीईडब्ल्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) की एक रिसर्च में सामने आया कि दुनिया के कई देश हैं जो अमेरिका से बेइंतहा नफरत करते हैं। इसमें कई देशों का मानना है कि अमेरिका कोई स्पेशल देश नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस लिस्ट में शामिल उन देशों के बारे में जो करते हैं अमेरिका से नफरत। साथ ही क्या इस लिस्ट में भारत भी शामिल है...
1. चीन: लिस्ट का ये पहला नाम शायद हर किसी ने गेस किया ही होगा। इन दोनों देशों में सालों से शक्ति को लेकर तकरार चलती ही रहती है। साथ ही इन दोनों देशों में व्यापार को लेकर भी युद्ध होता है। रिसर्च में सामने आया कि चीन में करीब 49 प्रतिशत लोग अमेरिका से नफरत करते हैं।
210
2. स्पेन: जॉर्ज बुश के दौरान से ही स्पेन के लोगों में अमेरिका को लेकर कड़वाहट बस गई थी। इसके बाद ट्रंप की नीतियों ने आग में घी का काम कर दिया। रिसर्च में सामने आया कि इस देश में 60 प्रतिशत लोग अमेरिका के खिलाफ है।
310
3. स्वीडन: ट्रंप के दौर में बनी नीतियों की वजह से स्वीडन भी अमेरिका से खार खाए बैठा है। यहां रहने वाले 51 प्रतिशत लोग इस देश से नफरत करते हैं।
410
4. इराक: अपनी ताकत से इस देश को तबाह करने वाले अमेरिका से भला यहां के नागरिक प्यार कैसे कर सकते हैं। इस देश को युद्ध में फंसाने के लिए लिए अमेरिका ही जिम्मेदार माना जाता है। यहां रहने वाले 67 प्रतिशत लोग अमेरिका के खिलाफ है।
510
5. तजाकिस्तान: इस मुस्लिम देश को अमेरिका से नफरत है। यहां रहने वाले 54 प्रतिशत लोग नापसंद करते हैं। उन्होंने इस देश के विरोध में मत डाले हैं।
610
6. मेक्सिको: इस देश के लोगों को अमेरिका से नहीं, लेकिन ट्रंप के नस्लभेदी नीतियों से काफी एलेर्जी है। यहां की 65 प्रतिशत जनसंख्या अमेरिका को नापसंद करती है।
710
7. नीदरलैंड: इस देश के 59 प्रतिशत लोग ट्रंप के कारण अमेरिका को नापसंद करते हैं। साथ ही उन्हें अमेरिका में मोटापा, भेदभाव और अतिवाद भी पसंद नहीं थे। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है।
810
8. कनाडा: लिस्ट में शामिल इस देश का नाम पढ़कर कई लोग चौंक जाएंगे। कनाडा को अमेरिका के सहयोगियों में गिना जाता है। लेकिन इस रिसर्च में 51 प्रतिशत लोगों ने अमेरिका को नापसंद किया, जो कई लोगों के लिए शॉकिंग है।
910
9. ऑस्ट्रेलिया: लिस्ट में शामिल इस देश का नाम भी काफी शॉकिंग है। इसे भी अमेरिका के करीबी देशों में गिना जाता है। लेकिन इस देश के 48 प्रतिशत लोग अमेरिका से नफरत करते हैं। दरअसल, इस देश के लोगों को ऐसा लगता है अमेरिका अपने सहयोगियों को कमतर आंकता है।
1010
अब बात अगर भारत की करें तो इस देश में अमेरिका से नफरत करने वाले लोगों की संख्या कम निकली। ये देश अमेरिका को दोस्त मानता है। ट्रंप और मोदी के रिश्ते किसी से छिपे नहीं है। साथ ही भारत के कई लोग सेटल होने के लिए अमेरिका को ही चुनना पसंद करते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News