हटके डेस्क: मात्र 13 साल की उम्र में अपने 10 साल के प्रेमी के साथ प्रेग्नेंट होने की खबर जनवरी में टीवी पर शेयर करने के बाद से रूस की दरया सुदीनिशनिकोवा चर्चा में है। दरया के टीवी पर बताया था कि वो प्रेग्नेंट है और इस बच्चे का पिता कोई और नहीं, उसका 10 साल का प्रेमी इवान है। इवान ने भी इस बात में सहमति जताई कि ये बच्चा उसका ही है। इस ऐलान के बाद दुनिया के कई डॉक्टर्स हैरान रह गए थे कि आखिर 10 साल की उम्र का बच्चा पिता कैसे बन सकता है। अब दरया ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी से जुड़े डर का जिक्र किया है। दरया ने बताया कि उसे काफी डर लग रहा है। जल्द बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा। डॉक्टर्स का कहना है कि दरया की बॉडी नॉर्मल डिलीवरी झेल जाएगी। इसे सुनने के बाद से वो काफी डरी हुई है। हालांकि इवान ने उसका साथ नहीं छोड़ा है और उससे हर मोड़ पर साथ देने का वादा किया है।
जैसे-जैसे दरया की प्रेग्नेंसी डेट पास आ रही है, उसके मन का खौफ बढ़ता जा रहा है। अब उसने सोशल मीडिया पर बताया कि कैसे डिलीवरी डेट नजदीक आने पर उसकी हालत खराब हो रही है?
210
13 साल की दरया उस समय चर्चा में आई थी जब उसने अपने 10 साल के प्रेमी के साथ ये ऐलान किया था कि वो प्रेग्नेंट है। दोनों रूस के एक टीवी शो में आए थे, जहां ये खुलासा हुआ था।
310
जनवरी में प्रेग्नेंसी की बात खुद दरया को पता चली थी। यानी सितंबर में वो बच्चे को जन्म देगी। पहले उसने बताया था कि 10 साल का इवान उसके बच्चे का पिता है। लेकिन बाद में ये बात गलत साबित हुई।
410
कुछ समय पहले ही दरया ने असलियत लोगों के सामने रखी। उसने बताया कि कैसे एक शाम अंधेरे में एक मोटे लड़के ने उसके साथ रेप किया था। उसने बताया कि वहीं शख्स उसके बच्चे का पिता है।
510
मास्को पुलिस ने इस खुलासे के बाद अब रेप की जांच शुरू कर दी है। जिस शख्स पर इल्जाम लगाया गया है, बच्चे की डिलीवरी के बाद उसका डीएनए टेस्ट कर इसका पता लगाया जाएगा।
610
इस खुलासे के बाद भी इवान ने बच्चे को अपना नाम दिया है। उसने कहा कि वो बच्चे का पिता है और अपनी प्रेमिका का प्रेग्नेंसी के दौरान वो पूरा ख्याल रखेगा।
710
हाल ही में दरया ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स, जिनकी संख्या 1 लाख 13 हजार है से सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान उसके फॉलोवर्स ने कई तरह के सवाल पूछे थे।
810
इसमें एक ने दरया से पूछा कि क्या वो डिलीवरी से डरी हुई है? इसके जवाब में दरया ने कहा कि जैसे-जैसे डिलीवरी डेट नजदीक आ रही है वैसे-वैसे उसके मन का डर बढ़ता जा रहा है। उसे नॉर्मल डिलीवरी से काफी डर लग रहा है। वो सिजेरियन के ही फेवर में है।
910
हाल ही में इस कपल ने एक स्वीट तस्वीर शेयर की। इसमें इवान अपनी प्रेमिका के बेबी बंप को किस करते नजर आया। इस पोस्ट में दरया के साथ आने वाली सारी कॉम्प्लीकेशंस का जिक्र है।
1010
दरया ने बताया कि अब उसे अपने पेट पर स्ट्रेच मार्क नजर आ रहे हैं। उसने कभी सोचा नहीं था कि उसकी बॉडी में ये मार्क्स आएंगे पर अब उन्हें ये दिखने लगे हैं।