शख्स ने हंसते हुए 6 साल के बच्चे को 100 फीट की ऊंचाई से दिया धक्का, फिर बेशर्मी से कहा- मुझे TV पर दिखना था

हटके डेस्क: आपराधिक प्रवृति के लोग मानसिक रूप से परेशान होते हैं। ये अपनी सनक में किसी भी हद तक चले जाते हैं। इन्हें ना तो किसी बात का डर होता है ना कुछ खोने का गम। ये सिर्फ अपनी सनक के धुन में बड़े से बड़ा अपराध भी कर गुजरता है। फ्रांस में रहने वाले 18 साल के एक शख्स ने लंदन में छुट्टियों के दौरान 6 साल के बच्चे को सौ फ़ीट की ऊंचाई से फेंक दिया। सिर्फ एक शौक के लिए उसने इतना खौफनाक अपराध किया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद शख्स के चेहरे पर डर नहीं था। बल्कि उसे काफी गर्व था कि आखिरकार उसने अपना सपना पूरा किया। आइये आपको बताते हैं इस मर्डर मिस्ट्री के पीछे क्या थी वजह... 

Asianet News Hindi | Published : Jun 26, 2020 5:35 AM IST

17
शख्स ने हंसते हुए 6 साल के बच्चे को 100 फीट की ऊंचाई से दिया धक्का, फिर बेशर्मी से कहा- मुझे TV पर दिखना था

फ़्रांस में रहने वाले एक शख्स ने 6 साल के बच्चे को टेट मॉडर्न नाम की इमारत से नीचे फेंक दिया। उसने बच्चे को 100 फ़ीट से नीचे फेंक दिया। शख्स का इतिहास पहले से ही क्राइम से जुड़ा है। उसने इससे पहले भी एक बार मर्डर करने की कोशिश की थी। 

27

शख्स की पहचान 18 साल के जोंटी ब्रेवरी के रूप में हुई है। उसे ऑटिज़्म भी है। इससे पहले उसने अपने केयरटेकर पर भी जानलेवा हमला किया था। 

37

बीमार होने के बाद भी जोंटी को घर से अकेले बाहर जाने दिया गया। वो फ्रांस से लंदन चला गया। वो अपने साथ 6 साल के एक बच्चे को लेकर इस बहुमंजिली इमारत में पहुंचा। 
 

47

इसके बाद उसने बच्चे को 100 फीट से नीचे फेंक दिया। हादसे के वक्त बच्चे का पिता वहीं खड़ा था। शख्स ने उसे धकेलते हुआ पिता कि तरफ देखकर कहा भी कि मैं पागल हूं। 
 

57

इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद बच्चे की जान तो बच गई लेकिन उसे गंभीर चोट लगी। उसकी बॉडी के कई पार्ट्स टूट गए। बच्चे को एयरलिफ्ट किया गया। जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

67

इस अटैक के बाद पुलिस ने शख्स को अरेस्ट कर लिया। पुलिस को उसने बताया कि वो टीवी में दिखना चाहता था। इसलिए उसने बच्चे को धकेल दिया। 

77

साथ ही उसने बताया कि उसे कोई कहता रहता है कि लोगों को मारो। इस कारण उसने कई बार कई लोगों को मारने की भी कोशिश की थी। लेकिन अब जाकर उसे सफलता मिली। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos