इस मस्जिद के अंदर रखे हैं ताबूत ही ताबूत, हो चुकी हैं इतनी मौतें कि लाशों को रखने की नहीं बची है जगह

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता ही चला जा रहा है। अब तक दुनिया भर में इससे 1 लाख 65 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं करीब 24 लाख 7 हजार से भी ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। ब्रिटेन में 16,060 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है और 120,067 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। बर्मिंघम के सेंट्रल जामिया मस्जिद घमकोल शरीफ में सैकड़ों की संख्या में कोरोना से मौत का शिकार हुए लोगों की लाशें रखी गई हैं। वहां इन शवों को रखने के लिए कॉफीन मंगवा कर रखे गए हैं। इतने शवों को कहां दफनाया जाए, यह एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल, शवों को एक टेंट में रखा जा रहा है। शवों को सुरक्षित रखने के लिए 5 बड़े फ्रिज का इंतजाम किया गया है। वेस्ट मिडलैंड स्थित मस्जिद में टेंट का जो मुर्दाघर बनाया गया है, उसमें एक साथ 150 शवों को रखा जा सकता है। मृतकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां जगह कम पड़ रही है। देखें इस मस्जिद के अंदर की तस्वीरें।    
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 20, 2020 5:46 AM IST / Updated: Apr 20 2020, 11:39 AM IST

112
इस मस्जिद के अंदर रखे हैं ताबूत ही ताबूत, हो चुकी हैं इतनी मौतें कि लाशों को रखने की नहीं बची है जगह

बर्मिघंम के स्मॉल हीथ स्थित सेंट्रल जामिया मस्जिद घमकोल शरीफ में कोरोना से मौत का शिकार हो चुके लोगों के शवों को रखने के लिए कॉफीन रखता मास्क और ग्लव्ज पहना एक वॉलन्टियर। 

212

मस्जिद में हर तरफ कॉफीन ही कॉफीन दिख रहे हैं। ब्रिटेन में कोरोना से अल्पसंख्यक लोगों की काफी मौतें हुई हैं। 

312

कोरोना से मौत का शिकार हुए लोगों के शवों को रखने के लिए टेंट का मुर्दाघर बनाया गया है। यहां चारों तरफ कॉफीन ही दिखाई पड़ रहे हैं। 

412

मस्जिद के बाहर शवों को रखने के लिए टेंट का मुर्दाघर बनाया गया है। इसमें सैकड़ों लाशें रखी गई हैं। 

512

लाशों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज का इंतजाम किया गया है। मॉस्क और ग्लव्ज पहने एक वॉलन्टियर काम में व्यस्त नजर आ रहा है। 

612

ऐसा बुरी हालत पहले कभी पैदा नहीं हुई थी। कोरोना से इतनी ज्यादा मौतें होने से लोगों में खौफ है। 

712

टेंट में कॉफीन को रखने के इंतजाम में वॉलन्टियर्स लगे हैं। कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। 

812

मस्जिद में बनाए गए टेंट के मुर्दाघर के अंदर जा रहा एक वॉलन्टियर। लाशों को सुरक्षित रखना एक बड़ी समस्या है। इसके लिए कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। 

912

टेंट के बनाए गए टेम्पररी मुर्दाघर से बाहर निकलता  एक वॉलन्टियर। ये वॉलन्टियर यहां दिन-रात काम में लगे हैं। अपनी सुरक्षा का भी इन्हें काफी ख्याल रखना पड़ता है। 

1012

टेंट का बना यह मुर्दाघर काफी बड़ा है। यहां कॉफीन में शवों को रखा गया है। हर तरफ मौत का भयावह सन्नाटा पसरा हुआ है।  

1112

इतने शवों को दफनाने का इंतजाम करना आसान नहीं है। इस काम के लिए ज्यादा वॉलन्टियर भी नहीं हैं। 

1212

बर्मिंघम के वेस्ट मिडलैंड स्थित मस्जिद और उसके बाहर बने टेंट के मुर्दाघर का एक दृश्य। इस संकट से जूझना अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए आसान नहीं है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos