ये हैं दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश, क्राइम और बीमारी से रहते हैं कोसों दूर

Published : Feb 25, 2020, 01:35 PM ISTUpdated : Feb 25, 2020, 04:58 PM IST

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया है। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में खास तौर पर हैप्पीनेस क्लास की व्यवस्था भी की गई है। आज अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का विजिट किया। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के उन 10 देशों के बारे में जो सबसे ज्यादा खुशहाल और हैप्पीनेस इंडेक्स में ऊपर हैं। इन देशों को हैप्पीनेस इंडेक्स में स्थान यूनाइटेड नेशन्स द्वारा दिया गया है। हैप्पीनेस इंडेक्स में देशों की रैंकिंग वहां के आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोगों के बीच परस्पर विश्वास, भ्रष्टाचार और क्राइम का नहीं होना आदि आधार पर की जाती है। बता दें कि 20 मार्च को हर साल इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे मनाया जाता है। 

PREV
110
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश, क्राइम और बीमारी से रहते हैं कोसों दूर
फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है। यह देश शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य के मामले में सबसे आगे है। यहां के लोग काफी खुशहाल हैं। यहां बेरोजगारी और क्राइम का नामोनिशान नहीं है। यहां की शिक्षा व्यवस्था को दुनिया में सबसे बढ़िया बताया जाता है। यहां टूरिज्म इंडस्ट्री का भी काफी विकास हुआ है। दुनिया भर से टूरिस्ट्स यहां घूमने आते हैं। यूएन के हैप्पीनेस इंडेक्स में यह देश टॉप पर है।
210
हैप्पीनेस इंडेक्स में दूसरे स्थान पर डेनमार्क है। तकनीक में आगे बढ़े होने के साथ यह कृषि के क्षेत्र में भी बहुत आगे है। यहां शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था बहुत अच्छी है। लोगों को आर्थिक सुरक्षा के साथ हर तरह की स्वतंत्रता हासिल है। इस देश में शायद ही कोई क्राइम होता है।
310
नॉर्वे भी दुनिया के खुशहाल देशों में से एक है। हैप्पीनेस इंडेक्स में इसका स्थान तीसरे नंबर पर है। यहां शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरीन व्यवस्था तो है ही, बेरोजगारी एकदम नहीं है। यहां के लोगों को किसी तरह की चिंता नहीं रहती। सरकार ने सारी व्यवस्था बहुत अच्छी कर रखी है और उसमें लोगों की भागीदारी भी है। यहां प्रदूषण जैसी भी कोई समस्या नहीं है।
410
आइसलैंड की आबादी तो कम है, पर दुनिया के खुशहाल देशों में यह शुरू से ही शामिल रहा है। यहां शायद ही कोई ऐसा इंसान मिले जो पढ़ा-लिखा नहीं हो। यहां के लोग आर्थिक रूप से काफी खुशहाल हैं। बेरोजगारी की कोई समस्या नहीं है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी देखते ही बनती है।
510
नीदरलैंड लंबे समय से हैप्पीनेस इंडेक्स में अपना स्थान बनाए हुए है। साल 2005 से 2018 के बीच यहां के हैप्पीनेस लेवल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2013 में आई यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के बच्चे दुनिया में सबसे खुशहाल हैं। यह देश शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के मामले में भी आगे है। यहां अपराध शायद ही देखने को मिलता है।
610
स्विट्जरलैंड प्राकृतिक खूबसूरती के मामले में बेमिसाल तो है ही, यहां की हर व्यवस्था भी बेहद शानदार है। स्विस लोग हर मामले में काफी आगे बढ़े हुए हैं। यहां के लोग मानवाधिकारों के प्रति काफी जागरूक हैं। यहां हर तरफ शांति और खुशहाली दिखती है। लोगों का जीवन स्तर काफी बढ़िया है। गरीबी, बेरोजगारी और क्राइम जैसी कोई समस्या नहीं है। यहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने आते हैं। पूरे यूरोप में इससे खूबसूरत देश कोई नहीं है।
710
स्वीडन भी खुशहाल देशों में एक माना जाता है। यहां सामाजिक सामानता पर काफी जोर दिया जाता है। यहां की शिक्षा व्यवस्था दुनिया में सबसे अच्छी मानी जाती है। किंडरगार्टन लेवल से ही यहां सभी बच्चों को एक समान शिक्षा दी जाती है। यहां न तो बेरोजगारी है, न ही अपराध। यहां के लोगों की आमदनी अच्छी-खासी है। यहां का कोई भी आदमी गरीबी की समस्या का शिकार नहीं है। जाहिर है, यहां के लोग काफी खुश रहते हैं।
810
खुशहाल देशों में न्यूजीलैंड का भी स्थान है। यहां अंगूर की खेती खूब होती है। यहां के समुद्र तटों की खूबसूरती देखने लायक है। यहां हर तरफ प्राकृतिक सुंदरता फैली है। यहां के लोग काफी मेहनती होते हैं और काम करने के दौरान काफी खुश भी रहते हैं। यूएन के हैप्पीनेस इंडेक्स में यह देश आठवें स्थान पर है।
910
कनाडा भी दुनिया के खुशहाल देशों में एक है। यहां की अर्थव्यवस्था उद्योगप्रधान होने के साथ ही कृषि प्रधान भी है। यहां की शिक्षा व्यवस्था बेहतरीन मानी जाती है। लोगों के लिए स्वास्थ्य भी कोई समस्या नहीं है। बेरोजगारी देखने को नहीं मिलती। यहां बड़ी संख्या में दूसरे देशों से लोग आकर रहते हैं और नागरिकता हासिल कर लेते हैं। कनाडा में भारत के काफी लोग रहते हैं।
1010
आस्ट्रिया लोगों की आमदनी के लिहाज से यूरोप के आगे बढ़े देशों में शामिल है। यहां भी शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लोगों को सोचने की जरूरत नहीं पड़ती। हर आदमी को अच्छा रोजगार हासिल है। यहां के लोग भी काफी खुश रहते हैं। यहां के लोगों को बाइक की सवारी करने का काफी शौक है। यूएन के हैप्पीनेस इंडेक्स में इस देश का स्थान 10वें नंबर पर है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories