इस कंपनी ने लॉन्च किया डेनिम से बना ऐसा उटपटांग अंडरवियर, 1 की कीमत में आएंगे जॉकी के 22 सबसे महंगे कच्छे

Published : Nov 12, 2020, 05:57 PM IST

हटके डेस्क: फैशन का दौर लोगों को क्या कुछ नहीं दिखा देगा। लोग ट्रेंडिंग होने के लिए लेटेस्ट चीजें अपनाने की कोशिश करते हैं। फैशन से जुड़े लोग तो नए ट्रेंड्स के शुरू होते ही उसे कॉपी करने लगते हैं। लेकिन कई बार हमारे सामने फैशन के नाम पर कुछ ऐसी चीजें लांच कर दी जाती है, जिसे देख हैरानी भी होती है और हंसी भी आती है। हाल ही में फैशन इंडस्ट्री में एक अंडरवियर से हलचल मच गई। एक नामी-गिरामी कंपनी ने डेनिम अंडरवियर लांच किया, जिसे देख हैरान हैं। ये डेनिम अंडरवियर जीन्स और पैंटी, दोनों का काम करेगी। इसकी फोटोज जैसे ही सामने आई, फैशन वर्ल्ड के लोग दो गुट में बंट गए। एक गुट इसे काफी कम्फर्टेबल बता रहा है तो एक इसे बेकार बता रहा है। इस बीच एक अंडरवियर की कीमत ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इसकी एक अंडरवियर में आप जॉकी ब्रांड में महिलाओं की सबसे महंगी 22 अंडरवेअर्स जो एक हजार के आते हैं खरीद सकते हैं। आइये आपको इस अनोखे अंडरवियर की तस्वीरों के साथ इसके फायदे और कीमत डिटेल्स में बताते हैं...   

PREV
18
इस कंपनी ने लॉन्च किया डेनिम से बना ऐसा उटपटांग अंडरवियर, 1 की कीमत में आएंगे  जॉकी के 22 सबसे महंगे कच्छे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस डेनिम अंडरवियर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। ये ऐसा डेनिम है, जो जीन्स और अंडरवियर दोनों का काम कर सकता है। इसे पहनने के बाद अंडरवियर पहनने की जरुरत नहीं है। 

28

इसे बनाया है फैशन ब्रांड Y/Project ने। इस डेनिम पैंटीज को लेडीज कलेक्शन में लांच किया गया है। अगर इसे सफलता मिलती है, तो कंपनी लड़कों के लिए भी ऐसे अंडरवियर्स लांच करने का प्लान कर रही है।  
 

38

इसके लांच के बाद से लोगों में इसकी काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोगों को ये डेनिम अंडरवियर पसंद आया तो कुछ इसका मजाक बना रहे हैं। इस कारण ये चर्चा में आ गया है। इसके डिजाइन को लेकर लोग बातें कर रहे हैं।  
 

48

कंपनी ने इसे पैंटीज नहीं, जैंटीज नाम दिया है। सोशल मीडिया पर ये वर्ड काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका डिजाइन लोगों का ध्यान खींच रहा है। छोटे से साइज की वजह से कुछ लोग इसे अश्लील भी बता रहे हैं। लेकिन कुछ फैशन प्रेमी इसे बेहद कंफी बता रहे। 
 

58

हालांकि, अपने डिजाइन के अलावा ये जेंटीज अपनी कीमत के कारण भी चर्चा में है। Y/Project कंपनी ने इसकी कीमत रखी है सिर्फ 22 हजार रुपए। जी हां, इस अंडरवियर के लिए आपको अपने पर्स से 22 हजार रुपए खर्च करने होंगे।  
 

68

अभी कंपनी ने इन जैंटीज को दो रंग में लांच किया है। इसमें नेवी ब्लू और ब्लैक रंग शामिल है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन डेनिम फाइव वेज के तहत लांच किया है। इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।  

78

आपको बता दें कि Y/Project कंपनी ऐसे यूनिक आइडियाज के लिए जानी जाती है। इससे पहले इस कंपनी ने डिटैचबल जींस बनाई थी। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीँ इसका भी लोगों ने काफी मजाक बनाया था। 

88

अब लोग जैंटीज का भी मजाक बना रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि जीन्स वैसे ही इतना परेशां करता है। इससे बना अंडरवियर कितना परेशान करेगा। साथ ही इसकी कीमत ने भी लोगों को हैरान कर दिया है। हालांकि यूनिकनेस की वजह से ही इसे काफी चर्चा मिल गई है। 
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories