चोरी पर कार में हाथ बांध पीटा, लोगों को जानवरों की तरह डंडे मारे..8 तस्वीरें बताती हैं तालिबान नहीं सुधरेगा

Published : Aug 18, 2021, 03:58 PM ISTUpdated : Aug 18, 2021, 03:59 PM IST

काबुल. अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान खुद को उदार साबित करने में लगा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नागरिकों की सुरक्षा की बात कर रहा है। महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों की बात कर रहा है, लेकिन डेली मेल की एक रिपोर्ट बताती है कि काबुल में स्थिति इसके ठीक उलट है। तालिबान के साथ कुछ नहीं बदला है। 1996 से लेकर 2001 तक तालिबान ने जिस तरह से अफगानिस्तान में दहशत फैलाई थी, आज भी वैसे ही कर रहा है। अफगानिस्तान में तालिबान के क्रूरता की कुछ तस्वीरें...  

PREV
18
चोरी पर कार में हाथ बांध पीटा, लोगों को जानवरों की तरह डंडे मारे..8 तस्वीरें बताती हैं तालिबान नहीं सुधरेगा

इस तस्वीर में कथित कार चोर को दिखाया गया है, जिसे सजा दी जा रही है। उसके चेहरे पर कालिख पोती गई है। हाथ को पीछे कर बांधा गया है। चारों तरफ से लोग घेरे हुए हैं। ये तस्वीर डेली मेल की रिपोर्ट के जरिए दिखाई गई है। 
 

28

इस तस्वीर में तालिबानी लड़ाके एक व्यक्ति के पैर पर तेजी से मार रहे हैं। वे और उनका परिवार झाड़ियों के पीछे छिपा था। 
 

38

ये मूर्ति 1995 में तालिबान द्वारा मारे गए नेता अब्दुल अली मजारी की है। तालिबान लड़ाकों ने इस मूर्ति को तोड़ दिया। ये दिखाता है कि तालिबान के साथ कुछ भी नहीं बदला है। 
 

48

तालिबानी लड़ाके घर-घर सर्चिंग कर रहे हैं। इस बीच घर में रहने वाले लोगों को बाहर निकालकर उन्हें दीवार पर हाथ रखकर खड़े होने के लिए कहा गया है। 
 

58

ये काबुल पर रोते हुए व्यक्ति की तस्वीर है। वह काबुल एयरपोर्ट पर जाना चाहता है, लेकिन एयरपोर्ट के बाहर तालिबान लड़ाके बंदूक, डंडे और दूसरे हथियार लेकर उन्हें रोक रहे हैं। जिससे वहां के नागरिक डरे हुए हैं। 
 

68

महिला अमेरिकी सैनिकों से अनुरोध कर रही है कि तालिबान से उन्हें बचा लें। ये तस्वीर काबुल एयरपोर्ट की है। ये तालिबान के डर से देश छोड़कर जाना चाहते हैं। 
 

78

इस तस्वीर में झाड़ियों के पीछे छिपे परिवार को तालिबान लड़ाके डंडे से मारते हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीरें तालिबान के दावों की पोल खोलती हैं। 
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories