वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 44 लाख 55 हजार 677 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि अब तक 2 लाख 98 हजार 906 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच 16 लाख 76 हजार 432 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनिया में सबसे अधिक अमेरिका में 85 हजार लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद ब्रिटेन में 33 हजार लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, दुनिया के 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अब चीन नहीं है। इन सब के बीच बलूचिस्तान के वित्त मंत्री जहूर बुलेदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।