हर तरफ थे लाशों के ढेर, शवों के उड़ गए थे चिथड़े...आज के दिन अमेरिका के गुस्से से तबाह हुआ था ये शहर

Published : Aug 06, 2020, 10:51 AM ISTUpdated : Aug 06, 2020, 01:12 PM IST

टोक्यो. 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने हिरोशिमा पर परमाणु हमला किया था। आज जापान इस परमाणु हमले की 75वीं बरसी मना रहा है। इस हमले के तीन दिन बाद ही अमेरिका ने नागासाकी में परमाणु हमला किया था। इन हमलों में 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हालत यह थी कि सड़कें और पार्क शवों से पटे थे। लाशों के चिथड़े उड़ गए थे। शवों पर सिर्फ कपड़े ही नहीं फटे थे, यही हाल शरीर के हिस्सों का भी हुआ था। इन परमाणु हमलों में हिरोशिमा और नागासाकी का 90% हिस्सा तबाह हो गया था। 

PREV
117
हर तरफ थे लाशों के ढेर, शवों के उड़ गए थे चिथड़े...आज के दिन अमेरिका के गुस्से से तबाह हुआ था ये शहर

इससे कहीं ज्यादा लोग आज तक इस परमाणु हमले का दर्द झेल रहे हैं। नागासाकी में हमले के बाद 60 हजार फीट की ऊंचाई तक धुआं का गुबार उठा था। अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय जापान में दो जगहों हिरोशिमा और नागासाकी पर बम गिराए थे। 

217

अकेले हिरोशिमा में 1 लाख 40 हजार लोगों की मौत हो गई थी। हमला इतना तेज था कि पूरा शहर तबाह हो गया था। इन परमाणु हमलों का इतना असर पड़ा कि यहां अभी तक दिव्यांग बच्चे पैदा होते हैं। 

317

क्यों किया था परमाणु हमला?
1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण में जापान और अमेरिका के रिश्ते खराब हो गए थे। जापान की सेना ने ईस्ट-इंडीज के तेल-समृद्ध क्षेत्रों पर कब्जा करने के इरादे से इंडो-चाइना को निशाना बनाने का फैसला किया। जापान के इस कदम का अमेरिका ने विरोध किया था। 
 

417

अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने आत्मसमर्पण के लिए जापान पर परमाणु हमला किया। उन्होंने जापान को चेतावनी दी थी कि वह समर्पण करें या विनाश के लिए तैयार रहे। जापान ने अमेरिका की चेतावनी को नजरअंदाज किया। इसका नतीजा ये हुआ कि अमेरिका ने तीन दिन के भीतर दो परमाणु हमले किए।
 

517

पहला परमाणु बम जापान के हिरोशिमा में 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने गिराया था। 

617

यह बम 'इनोला गे' विमान से गिराए गए थे। इसे कर्नल पॉल तिब्बेत उड़ा रहे थे।

717

हिरोशिमा पर जो बम गिराया गया था, वह 13-16 किलोटन का था। इसका नाम लिटिल ब्वॉय था। हालांकि, इसका असर कहीं से लिटिल नहीं था।

817

यह 600 मीटर की ऊंचाई से जमीन पर गिराया गया था। इस हमले में 1 लाख 40 हजार लोगों की मौत हुई थी। इस हमले का धुआं जमीन से 20 हजार किमी ऊपर तक उठा था। 

917

हमले के तुरंत बाद 10 हजार लोगों की तुरंत मौत हो गई थी। बाकी लोगों ने इलाज के दौरान और बीमारी से दम तोड़ दिया था। सालों तक इस हमले के चलते लोग मारे जाते रहे। 

1017

अमेरिका ने तीन दिन बाद नागासाकी पर फैट मैन बम गिराया। इस हमले में 74000 लोग मारे गए थे। फैट मैन एक मोटे आदमी की तरह नजर आता था।

1117

अमेरिका ने इसे भी एयरफोर्स के बी-29 बॉम्बर विमान से 9 अगस्त को गिराया था। दुनिया का यह पहला मौका था, जब युद्ध में परमाणु बम का इस्तेमाल किया गया था। 

1217

करीब 10 हजार लोगों की मौत इस हमले में तुरंत हो गई थी। जबकि सालों तक बीमारी और जख्मी लोगों की मौत होती रही।

1317

नागासाकी शहर परमाणु बम हमले के बाद इस तरह से वीरान हो गया था।

1417

 नागासाकी में हमले के बाद 60 हजार फीट तक धुआं का गुबार उठा था। 

1517

हिरोशिमा में बम धमाके से इस तरह नुकसान पहुंचा था।

1617

हमले की जगह सालों तक इस तरह वीरान नजर आती रही।

1717

हिरोशिमा में 6 अगस्त  को सुबह 8.15 बजे परमाणु बम गिरा था। उस वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। इस घड़ी को हिरोशिमा शांति म्यूजियम में लगाया गया है। इसमें हिरोशिमा में बम गिरने का समय दर्शाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories