Chhath Puja 2021: दुनियाभर में 'छठ मैया' की धूम; फिलीपींस में इंडियन Embassy के सेकेट्री ने शेयर कीं तस्वीरें

Published : Nov 11, 2021, 11:40 AM ISTUpdated : Nov 11, 2021, 11:43 AM IST

मनीला(Manila). प्रकृति की आराधना का महापर्व छठ पूजा(Chhath Puja 2021) बिहार से लेकर दुनियाभर में मनाया गया। छठ पूजा का 12 नवंबर को अंतिम दिन था। इस मौके पर भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव(First Secretary of the Embassy of India) निशिकांत ने अपने twitter पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इनमें उनकी पत्नी शालिनी छठ मैया की पूजा करते दिख रही हैं। यह दम्पती फिलिपींस की राजधानी मनीला के मकाती सिटी, मेट्रो मनीला में रहता है। दम्पती ने पिछले साल से फिलीपींस में छठ पूजा का शुभारंभ किया था।

PREV
15
Chhath Puja 2021: दुनियाभर में 'छठ मैया' की धूम; फिलीपींस में इंडियन Embassy के सेकेट्री ने शेयर कीं तस्वीरें

निशिकांत मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। पटना में उनका घर अनीसाबाद स्थित पुलिस कॉलोनी में है। IFS अफसर निशिकांत और उनकी पत्नी शालिनी बताते हैं कि फिलीपींस में करीब डेढ़ लाख भारतीय रहते हैं। इससे पहले किसी ने छठ नहीं मनाया था।

25

निशिकांत ने छठ पूजा की कुछ तस्वीरें twitter पर शेयर की हैं। इसमें उनकी पत्नी 51 मंजिला बिल्डिंग की छत पर सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। यहां उन्होंने पूजा का पूरा इंतजाम किया था।

35

निशिकांत बताते हैं कि उन्होंने 2020 में छठ पूजा की शुरुआत की थी। तब से फिलीपींस में रहने वाले अन्य बिहारी भी छठ पूजा करने लगे हैं। इससे पहले कोई छठ पूजा नहीं करता था। 

यह भी पढ़ें-Chhath Puja 2021: आज अंतिम दिन उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, पानी में उतरकर पूजा-अर्चना, छठ घाटों पर उमड़ी भीड़
 

45

फिलीपींस में सूर्योदय भारतीय समय से लगभग ढाई घंटे पहले होता है। निशिकांत और शालिनी कहते हैं कि देश से दूर रहकर भी अपना त्यौहार मनाने का अपना एक अलग मजा होता है।

यह भी पढ़ें-Chhath Puja 2021: द्रौपदी ने इस गांव में की थी छठ पूजा, आज भी मौजूद हैं निशान, भीम का था ससुराल..

55

2010 बैच के IFS निशिकांत सिंह का 24 जून को ट्रांसफर दिल्ली से फिलिपींस में भारतीय दूतावास में कर दिया गया था। कोरोना के कारण उन्हें विशेष विमान से फिलिपींस भेजा गया था। निशिकांत वहां अपने घर पर गणेशजी भी बैठाते हैं।

Recommended Stories