Published : Apr 17, 2020, 04:06 PM ISTUpdated : Apr 18, 2020, 11:23 AM IST
वुहान. कोरोना वायरस को लेकर चीन पर लगातार झूठ बोलने के आरोप लग रहे हैं। अब चीन को लेकर नया खुलासा हुआ है। दरअसल, चीन ने वुहान में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी छिपाई है। चीन के वुहान से ही कोरोना का पहला मामला सामने आया था। ऐसे में वुहान प्रशासन द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों में करीब 4 हजार लोगों के मरने की बात कही है। इससे चीन में मरने वाले कुल लोगों की संख्या में भी अचानक 39% वृद्धि हुई है। इससे पहले भी चीन पर कोरोना को लेकर जानकारी छिपाने और झूठ बोलने के आरोप लगते रहे हैं।
वुहान सरकार ने वुहान में 1290 और मौतों की बात कही है। इससे यहां अब तक मरने वालों की संख्या 3869 पहुंच गई है। जबकि इससे पहले यहां चीन लगभग 2500 लोगों की मौत की बात कह रहा था।
211
वुहान अधिकारियों का कहना है कि ये केस दर्ज नहीं हो पाए थे। कई मामलों में मौत का कारण सामने नहीं आया था। अब यह जानकारी सामने आई है। इसलिए आंकड़ों में बदलाव किया गया है।
311
अब इस संख्या के सामने आने से चीन में कुल मरने वालों की संख्या 39% बढ़कर 4632 हो गई है। वहीं वुहान में कुल संक्रमित केसों की संख्या भी बढ़कर 50 हजार 333 तक पहुंच गई है।
411
वुहान में ही कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद चार महीने में पूरी दुनिया इस महामारी की चपेट में आ गई। अब तक इससे 1.4 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
511
अमेरिका पहले से ही कोरोना के लिए चीन पर आरोप लगा रहा है। वहीं, इन आंकड़ों के बाद चीन पर और भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
611
माना जा रहा है कि चीन के वुहान में इतने मरीज थे कि अस्पताल भर गए थे। कई मरीज घर में ही कैद रहे। ऐसे में उनकी मौत घर पर ही हो गई। यही वजह है कि उनका नाम मरने वालों की सूची में शामिल नहीं हो पाया।
711
इस पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी चीन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि कई देश मौत की संख्या छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि कई देशों के मौत के आंकड़ों पर यकीन कर पाना मुश्किल है।
811
उन्होंने कहा था कि अमेरिका में पूरी दुनिया की 20% मौतें हुईं, जबकि अमेरिका की आबादी पूरी दुनिया में सिर्फ चार फीसदी है।
911
इससे पहले अमेरिका ने चीन पर वायरस फैलाने का आरोप लगाया था। अमेरिकी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के वुहान की लैब में चमगादड़ों पर रिसर्च चल रही थी। इसी दौरान कोरोना निकलकर पूरी दुनिया में फैला।
1011
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाल ही में मीडिया से बात में कहा था, यह सोचना गलत है कि चीन ने कोरोना का मुकाबला अच्छे से किया, स्पष्ट रूप से वहां ऐसी चीजें हुई हैं, जिनके बारे में दुनिया को नहीं पता।
1111
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि चीन ने अपने आंकड़ों में बदलाव विश्व स्वास्थ्य संगठन के दबाव में किया। इसी वजह से हाल ही में ट्रम्प ने WHO पर चीन का साथ देने और दुनिया को कोरोना के बारे में जानकारी ना देने का आरोप लगाते हुए फंडिंग रोक दी थी।