दुनिया में कोरोना: 1.47 लाख की मौत, ब्रिटेन में 24 घंटे में 861 की जान गई, राजकुमारी की शादी टली

नई दिल्ली. दुनिया के 200 से ज्यादा देश कोरोना की चपेट में हैं। अब तक 1.47 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 21 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं। अमेरिका में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अब तक 6 लाख 78 हजार केस सामने आए हैं। वहीं, 34 हजार 641 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के अलावा इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में मौत का सिलसिला जारी है। इटली में अब तक 22 हजार 170 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन ने 21 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया है। यहां लॉकडाउन में लोगों को शराब लेने की छूट दी गई है। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते ब्रिटेन की राजकुमारी और महारानी एलिजाबेथ की पोती बीट्रिस ने अपनी शाही शादी टाल दी है। बीट्रिस अपने मंगेतर इडोएआर्डो के साथ शादी करने वाली थीं। इससे पहले मार्च में उन्होंने बकिंघम पैलेस में होने वाले रिसेप्शन को भी कैंसिल कर दिया था।

Asianet News Hindi | Published : Apr 17, 2020 4:08 AM IST / Updated: Apr 17 2020, 04:38 PM IST

18
दुनिया में कोरोना: 1.47 लाख की मौत, ब्रिटेन में 24 घंटे में 861 की जान गई, राजकुमारी की शादी टली

अमेरिका: अमेरिका में आर्थिक संकट भी उभर कर सामने आया है। यहां पिछले हफ्ते 52 लाख लोगों ने बेरोजगारी में लाभ लेने के लिए आवेदन दिया है। अमेरिका में अब तक 22 मिलियन यानी 2.2 करोड़ लोग बेरोजगारी के लिए आवेदन कर चुके हैं। अमेरिका में हर 7 लोगों में एक की नौकरी चली गई है। अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है। यहां 2.26 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं, वहीं, 16106 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

28

इटली: अमेरिका के बाद इटली मौत के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 22 हजार 170 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में 1.68 लाख संक्रमण के केस सामने आए हैं। इटली में गुरुवार को 525 लोगों की मौत हुई है। यहां 3500 से ज्यादा नए केस सामने आए। 

38

स्पेन: अमेरिका और इटली के बाद स्पेन सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। यहां अब तक 19315 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में 1.84 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, यहां 74 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

48

फ्रांस: उधर, फ्रांस में संक्रमण और मौतों के आंकड़े बढ़े हैं। यहां अब तक 17900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 लाख 65 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। फ्रांस में गुरुवार को 753 लोगों की मौत हुई। यहां पिछले 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा केस सामने आए।  

58

ब्रिटेन: यहां संक्रमण के 1 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। अब तक 13 हजार 729 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना के कहर को देखते हुए 21 दिनों तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने लोगों को कुछ छूटें भी दी हैं। इंग्लैंड में लोग शराब खरीदने के लिए बाहर जा सकेंगे। इशके अलावा जानवरों को अस्पताल ले जा सकेंगे। वहीं, खराब मौसम में छत सही करने के लिए सामान भी खरीद सकते हैं। 

68

जर्मनी: जर्मनी में भी कोरोना के संक्रमण के मामले और मौत के आंकडे़ बढ़ रहे हैं। अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 लाख 37 हजार केस सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 2500 से ज्यादा केस सामने आए। वहीं, करीब 250 लोगों की मौत हुई।

78

चीन : चीन में कोरोना से स्थिति अब काबू में है। यहां अब तक 82 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, 3342 लोगों की मौत हुई है। चीन में स्थिति अब सामान्य है। यहां सभी तरह के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। 
 

88

ईरान: ईरान में कोरोना के अब तक 77 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 4800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos