मौत के खौफ के बीच लॉकडाउन में शुरू हुई ये खूबसूरत प्रेम कहानी

रोम. कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में है। अब तक 1 लाख 27 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन भी लगाया गया है। संक्रमण से बचने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए घरों पर ही रह रहे हैं। जहां एक तरफ लोग हर तरफ मौत और संक्रमण की खबरों को देख निराश हैं, तो वहीं, कुछ लोगों को सुखद अहसास भी हुए हैं। यह लॉकडाउन के वजह से ही संभव हुआ कि आज लोग घरों पर  अपनों के साथ समय बिता रहे हैं। इटली ने कोरोना के चलते अभी तक बहुत कुछ झेला है, अब तक 21 हजार लोगों की मौत हो गई है। लेकिन यहां हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जो वाकई कुछ खास है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 15, 2020 10:13 AM IST

112
मौत के खौफ के बीच लॉकडाउन में शुरू हुई ये खूबसूरत प्रेम कहानी
इटली में लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में वे शाम होते ही अपनी अपनी बालकनी और छतों पर आकर म्यूजिक बजाते हैं। इससे वे एक दूसरे को उत्साह देते हैं। इसी म्यूजिक ने एक ऐसी ही लव स्टोरी को भी जन्म दे दिया है। 
212
इटली के वेरोना शहर में रोमांटिक लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक कपल को एक दूसरे को देखकर पहली ही नजर में प्यार हो गया। 
312
यहां रहने वाले मिशेले डी अल्फासो (38) को अपने घर के सामने रहने वाली पाओला एग्नेली (39) से पहली नजर में तब प्यार हो गया, जब शाम के वक्त दोनों अपनी बालकनी पर खड़े होकर म्यूजिक का आनंद ले रहे थे। 
412
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाओला की बहन लीजा वायलिन बजाती हैं। पिछले दिनों उनके कहने पर ही पाओला पहली बार अपनी बालकनी पर आईं। 
512
पाओला मिशेले के सामने वाली बिल्डिंग में छठी मंजिल पर अपनी मां और बहन के साथ रहती हैं। वहीं, मिशेले इसके सामने 7वीं मंजिल पर रहते हैं। 
612
जब मिशेले और पाओला ने पहली बार एक दूसरे को देखा को दोनों की नजरें एक दूसरे पर टिकी रह गईं। मिशेले पहले से पाओला की बहन को जानते हैं। 
712
पाओला की बहन बताती हैं कि 17 मार्च को उनकी बहन बालकनी पर मेरी मदद करने के लिए आईं थीं। तभी मिशेले ने मेरी बहन को देखा और उन्हें प्यार हो गया। 
812
वहीं, पाओला बताती हैं कि जब उन्होंने पहली बार मिशेले को देखा तो उन्हें वे काफी हैंडसम लगे। उधर, मिशेले भी पाओला के बारे में कुछ सोच रहे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पाओला को खोजा और उन्हें मैसेज किया।  
912
पाओला कहती हैं कि बालकनी से नीचे आने के बाद उन्हें मैसेज मिला, इसमें लिखा था, मैं एक किताब लिख सकता हूं, जिसका नाम होगा, कोरोना वायरस के दौर में इश्क। 
1012
दोनों की उस रात काफी देर तक मैसेज पर बात हुई। दोनों को अहसास हो गया कि वे एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। 
1112
मिशेले ने पाओला के नाम का बैनर अपनी छत पर भी लगाया। यह पाओला को काफी पसंद आया। 
1212
हालांकि, दोनों ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान ना मिलने का फैसला किया है। दरअसल, मिशेले एक बैंकर हैं और उन्हें कई लोगों से मिलना पड़ता है। 
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos