नहीं सुधरा चीन तो फिर लौटा कोरोना, अब वुहान नहीं यह शहर बना संक्रमण का नया केंद्र, एक दिन में 537 केस

हार्बिन. चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना का कहर दुनिया भर में तांडव मचा रहा है। चीन में करीब तीन महीने की जंग के बाद कोरोना से राहत मिली थी। लेकिन एक बार फिर कोरोना लोगों को अपने चपेट में ले रहा है। उत्तर पूर्वी शहर हार्बिन कोरोना का नया केंद्र बनता हुआ नजर आ रहा है। बुधवार को इस शहर में 537 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसके बाद स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 23, 2020 3:10 AM IST

119
नहीं सुधरा चीन तो फिर लौटा कोरोना, अब वुहान नहीं यह शहर बना संक्रमण का नया केंद्र, एक दिन में 537 केस

चीन कोरोना के कहर से अभी उबरा ही था कि कोरोना का यह डबल अटैक एक बार फिर मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। वुहान के बाद अब हार्बिन शहर में कोरोना का नया क्लस्टर बन गया है जिसके बाद चीनी सरकार ने पूरे शहर को सील कर दिया है। 

219

चीन का हार्बिन शहर रूसी सीमा से सटा हुआ है इस वजह से अधिकारियों ने एहतियातन पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस शहर की आबादी एक करोड़ से अधिक है।

319

चीनी अधिकारियों के मुताबिक पिछले सप्ताह 35 लोगों ने शहर के दो अस्पताल काम करने या डॉक्टर से दिखाने पहुंचे थे और वे सभी 87 वर्षीय मरीज से संक्रमित हो गए हैं। 

419

नेशनल हेल्थ कमिशन के मुताबिक, बुधवार को प्रांत में 537 कन्फर्म केस सामने आए हैं और जिनमें से 384 बाहर से आए लोगों में पाए गए हैं।

519

कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से ही हुई थी। महीनों के लॉकडाउन के बाद वुहान को संक्रमण मुक्त बताकर चीन ने यहां जनजीवन सामान्य कर दिया था। 

619

इसके बाद चीन ने दावा किया था कि उसने कोरोना वायरस पर नियंत्रण कर लिया है और दूसरे देशों के मुकाबले वहां मृतकों की संख्या काफी कम है। 

719

चीन के हीलॉन्गजियांग प्रांत में कोरोना वायरस के फिर से तेजी से फैलने के बाद चीन सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए कई अधिकारियों को दंडित करते हुए नौकरी से हटा दिया गया था।  इस प्रांत में ज्यादातर विदेश से आए लोग संक्रमित पाए गए थे। 

819

अब हीलॉन्गजियांग की राजधानी हार्बिन में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद शहर में बाहरी लोगों और वाहनों के प्रवेश पर रोग लगा दी गई है। चीन में हॉटस्पॉट क्षेत्र में रहने वाले लोगों को फिर से क्वारनटीन में रखने का फैसला लिया गया है। 

919

चीन में कोरोना का हाल
चीन में कोरोना के संक्रमण से अब तक 4632 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण के शिकार मरीजों की संख्या 82 हजार 798 है। यहां अब तक 77 हजार 207 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

1019

17 अप्रैल को आए थे 325 केस 
चीन ने कोरोना के संक्रमण पर काबू पाने का दावा किया था। हालांकि 17 अप्रैल को एक दिन में 325 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले चीन ने वुहान शहर से लॉकडाउन को हटा दिया था। जिसके बाद यहां सबकुछ सामान्य हो रहा था। लेकिन अचानक मरीजों की संख्या में वृद्धि ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दिया है। 

1119

वुहान शहर बना था केंद्र 
चीन में कोरोना की शुरूआत दिसंबर 2019 में हुई थी। जिसके बाद यहां संक्रमण का कहर बढ़ता गया और मरीजों की संख्या बढ़ती गई है। जिसके बाद सरकार ने कोरोना के एपीसेंटर रहे वुहान शहर को पूरी तरह से सील कर दिया था और जनवरी महीने में लॉकडाउन लागू कर दिया था। 

1219

दुनिया में 1 लाख 84 हजार लोगों की मौत 
कोरोना के कहर से दुनिया के 210 देश प्रभावित है। दुनिया भर में अब तक 1 लाख 84 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 26 लाख 37 हजार से अधिक लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

1319

कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित है। वहीं, स्पेन, इटली और फ्रांस में भी संक्रमण का असर तेज होता जा रहा है। 

1419

फ्रांस दुनिया का चौथा देश जहां 20 हजार से अधिक मौतें 
फ्रांस में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। यह देश 20 हजार से अधिक मौत वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। यहां अब तक 21 हजार 340 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि अब तक 1 लाख 59 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं।

1519

अमेरिका में 47 हजार लोगों की मौत 
कोरोना के संक्रमण से अमेरिका बुरी तरह से प्रभावित है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख 49 हजार से अधिक है। जबकि अब तक 47 हजार 676 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंट में 29 हजार नए केस सामने आए हैं। जबकि 2341 लोगों की मौत हुई है।

1619

कनाडा में अब तक 1,834 मौतें
कनाडा में मंगलवार को एक हजार नए मामले सामने आए। संक्रमितों की कुल संख्या 38,422 हो गई है। 1,834 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले क्यूबेक (20,126) और ओंटेरियो (11,735) प्रांतों में हैं। डब्ल्यूएचओ ने 11 मार्च को कोरोना को महामारी घोषित किया था।

1719

जापान में इटली के क्रूज पर 33 लोग संक्रमित
नागासाकी पोर्ट पर मरम्मत के लिए ठहरे इटली के क्रूज पर 33 लोग संक्रमित मिले। जापान में पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हुई। 377 नए संक्रमित मिले। कुल 281 लोग जान गंवा चुके हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे इमरजेंसी लगा चुके हैं। 

1819

रूस के मॉस्को में 24 घंटों में 28 की मौत
रूस की राजधानी मॉस्को में 24 घंटों में 28 लोगों की मौत हो गई। इससे यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 261 पहुंच गया है। मॉस्को में कोरोना के 29,430 मामलों की पुष्टि हुई है। यहां 2,050 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।  

1919

ब्राजील में अब तक 2741 की जान गई
ब्राजील में 24 घंटे में 166 लोगों की मौत हुई, जबकि 2,500 नए केस सामने आए हैं। यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,741 पहुंच गया। ‘द ब्राजीलियन रिपोर्ट’ के मुतबिक, नौ दिनों में संक्रमण का आंकड़ा यहां दोगुना हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि मौतों की वास्तविक संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos