इटली में 7 दिन में 5000 की मौत, चर्च में लाशों के ढेर, लोग अपनों का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पा रहे

रोम. इटली में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां हर रोज मौत के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 889 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अब तक कुल 10 हजार से ज्यादा लोग इस महमारी में अपनी जान गंवा चुकी है। इटली ने मौत के बाद अब संक्रमण के मामलों में भी चीन को पीछे छोड़ दिया है। इटली में कुल 92 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 29, 2020 8:02 AM IST / Updated: Mar 29 2020, 01:36 PM IST

112
इटली में 7 दिन में 5000 की मौत, चर्च में लाशों के ढेर, लोग अपनों का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पा रहे
चीन के वुहान से निकले इस वायरस अब तक दुनिया में 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन में हालात अब काबू नजर आ रहे हैं। यहां अब तक 3300 लोगों की मौत हुई है। जबकि 81 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।
212
दुनिया के 199 देशों में कोरोना का कहर है। कुल 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इटली, स्पेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
312
कोरोना से मौत के मामले में इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली के लोम्बार्डी में हालात बद से बदतर हो गए हैं। यहां 39 हजार केस पाए गए हैं। वहीं, 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
412
लोम्बार्डी में चर्च में शवों के ढेर हैं। यहां अंतिम संस्कार के लिए लोगों की वेटिंग लगी है। संक्रमण ना फैले इसलिए शवों को उनके परिवारों को नहीं दिया जा रहा है।
512
इतना ही नहीं शवों को सेना के वाहनों से ले जाकर दफनाया जा रहा है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि शव से वायरस का संक्रमण नहीं फैलता। लेकिन मरीजों के कपड़ों में कुछ घंटे तक वायरस बना रहता है।
612
इटली में 3 अप्रैल तक लॉकडाउन है। ऐसे में इटली के प्रधानमंत्री जिजेज्पी ने कहा, इस दौरान जिंदगी सामान्य हो जाएगी। लेकिन आंकड़े देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है। लोम्बार्डी में पिछले 24 घंटे मे 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
712
इटली में मुर्दाघर शवों से भर गए हैं। इटली में पहला मामला 20 फरवरी को सामने आया था। एक महीने से कुछ ज्यादा समय में यहां 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
812
इटली में पिछले एक हफ्ते में 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां 22 मार्च को 651, 23 मार्च को 601, 24 मार्च को 743, 25 मार्च को 683, 26 मार्च को 712, 27 मार्च को 919, 28 मार्च को 889 लोगों की मौत हुई।
912
इटली के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित स्पेन है। स्पेन में अब तक 5900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में पिछले 24 घंटे में 832 लोगों की मौत हुई है।
1012
राजधानी मैड्रिड सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अस्पतालों में जगह नहीं है। इसलिए वृद्धों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। यहां करीब 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, स्पेन में अचानक से केसों में 18% की वृद्धि हुई है। संक्रमण केसों के मामले में स्पेन चौथे नंबर पर आ गया है।
1112
स्पेन मेडिकल इक्विपमेंट्स की भी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में स्पेन ने चीन से 467 मिलियन डॉलर में डील भी की है। इसके तहत स्पेन ने 550 मिलियन मास्क, रेपिड टेस्ट किड, रेस्पिरेटर और ग्लव्स खरीदे हैं।
1212
स्पेन में करीब 4.7 करोड़ आबादी है। यहां 14 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। स्पेन में मेडिकल स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आ गया है। यहां 5400 कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। जो कुल संख्या का 12% है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos