इजिप्ट में मिले हजारों साल पुराने ताबूत, बड़ी आर्कियोलॉजिकल डिस्कवरी से सामने आई यह विरासत

Published : Oct 04, 2020, 03:35 PM ISTUpdated : Oct 04, 2020, 03:40 PM IST

इंटरनेशनल डेस्क। इजिप्ट में एक महत्वपूर्ण आर्कियोलॉजिकल डिस्कवरी में 59 प्राचीन ताबूत मिले हैं। ये ताबूत 2,500 साल पुराने हैं। शनिवार को इजिप्ट की राजधानी काहिरा में आर्कियोलॉजिस्ट्स ने इस खोज के बारे में बताया। आर्कियोलॉजिस्ट्स का कहना है कि ये ताबूत उन पुजारियों और राज कर्मचारियों के हो सकते हैं, जो मिस्र के 26वें राजवंश के थे।आर्कियोलॉजिस्ट्स का कहना है कि अभी और भी ताबूत मिल सकते हैं। इजिप्ट की संस्कृति भारत और चीन की तरह ही बहुत ही प्राचीन रही है। वहां के पिरामिड दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। माना जाता है कि ये पिरामिड 5 हजार साल पुराने हैं। इजिप्ट में ही शवों को ममी बना कर रखने की परंपरा की शुरुआत हुई। इजिप्ट के पिरामिडों में वहां के शासकों के मरने के बाद उनके शवों की ममी बना कर दफनाया जाता था। शवों को ममी बनाने की पद्धति की खोज इजिप्ट में ही की गई थी। इजिप्ट का आर्कियोलॉजिकल मिशन इस अभियान में साल 2018 से ही लगा था। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें।   

PREV
111
इजिप्ट में मिले हजारों साल पुराने ताबूत, बड़ी आर्कियोलॉजिकल डिस्कवरी से सामने आई यह विरासत

पुरातत्वविदों का कहना है कि काहिरा के पास विशाल सकरारा नेक्रोपोलिस में 10 और भी ताबूत पाए गए हैं, जो कम से कम 2500 साल पुराने हैं ।

211

इन 59 ताबूतों को इस साल अगस्त में काहिरा के दक्षिण में स्थित यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज स्थल पर खोजा गया था। इन्हें सबसे महत्वपूर्ण अंतिम संस्कार के देवताओं में से एक प्राचीन मिस्र के सेकर की 28 मूर्तियों के साथ तीन 10-12 मीटर के गहराई में दफन किया गया था।

311

पुरातत्वविदों ने कहा कि ये ताबूत मिस्र के 26वें राजवंश के पुजारी और राज कर्मचारियों के थे। करीब 2500 साल पहले वहां मुस्तफा अल-वजिरी का शासन था, जो मिस्र के सुप्रीम काउंसिल का प्रमुख था।  

411

इस खोज में इजिप्ट का पुरातात्विक मिशन 2018 से लगा था। पहले ममीकृत जानवरों के ताबूतों का पता चला। इसके बाद 'वाहटी' नामक पांचवें राजवंशीय शाही पुजारी की एक अच्छी तरह से संरक्षित कब्र मिली।

511

आर्कियोलॉजिकल टीम के एक पुरातत्ववेत्ता वजीरी ने बताया कि टीम ने तीनों शाफ्टों को खोल दिया था, जहां ताबूतों को सही स्थिति में रखा गया था। उन्हें बहुत अच्छी तरह से रखा गया था, ताकि केमिकल रिएक्शन से उनका बचाव हो सके।

611

आर्कियोलॉजिकल  मिशन ग्रैंड मिस्र म्यूजियम में इन प्राचीन ताबूतों और सामग्रियों के अगले साल प्रदर्शन से पहले ताबूतों को खोलना और उनमें पाई जाने वाली चीजों का अध्ययन करना जारी रखेगा।
 

711

पुरातात्विक खोज में मिला सरकोफेगी लगभग 2500 साल पुराना है। ऐसे ही ताबूत मिस्र के गीजा में साककारा नेक्रोपोलिस के पास नए खोजे गए कब्रिस्तान में भी मिले हैं।

811

पुरातात्विक खोज में ताबूत में पाए गए हजारों साल पुराने ममीकृत शव। 

911

पुरातात्विक खोज में ताबूत में पाया गया हजारों साल पुरानी ममी। 

1011

पुरातात्विक खोज में ताबूत में पाई गई हजारों साल पुरानी ममी। 

1111

इस विशालकाय को ममी को देखते हुए पुरातत्वविद। आर्कियोलॉजिस्ट्स का कहना है इसे देखने से लगता है कि यह ममी किसी शासक की होगी। कुछ बच्चे और दूसरे लोग भी इसे देखने आ गए हैं। पुरातत्वविदों का कहना है कि इस खोज से इजिप्ट के इतिहास के एक नए अध्याय को समझा जा सकेगा।  

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories