अमेरिका के इस शहर पर बड़ा संकट, 1.5 करोड़ लोगों के घर नहीं पहुंच रहा पानी, बर्फ उबालकर पीने को मजबूर लोग

Published : Feb 21, 2021, 04:09 PM IST

वॉशिंगटन. अमेरिका के टेक्सास में लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। यहां 10-11 फरवरी को बर्फीले तूफान आए थे। इसके बाद इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड फेल हो गई। इसके चलते लाखों लोगों को कई दिन अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं, बिजली ना होने के चलते हीटर भी काम नहीं कर रहे हैं। भीषण सर्दी के चलते पानी की सप्लाई की पाइपें फट गई हैं। इनमें मोटी बर्फ जमी है। ऐसे में लोगों को बिना पानी के ही रहना पड़ रहा है। 

PREV
15
अमेरिका के इस शहर पर बड़ा संकट, 1.5 करोड़ लोगों के घर नहीं पहुंच रहा पानी, बर्फ उबालकर पीने को मजबूर लोग

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जल संकट से जूझ रहे लोग बर्फ को इकट्ठा कर उसे गर्म करके उसी पानी पर निर्भर हैं। वहीं, बोतल बंद पानी के लिए लंबी लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। 

25

करीब 1.5 करोड़ लोग जल संकट से जूझ रहे
टेक्सास की आबादी 2.9 करोड़ है। बताया जा रहा है कि आधी आबादी इस संकट से जूझ रही है। हालांकि, यहां अब 5 दिन के बिजली संकट के बाद पावर प्लांट चालू हो गए हैं। लेकिन करीब अभी भी 2 लाख घरों में अंधेरा बना हुआ है। 

35

टेक्सास में पानी की सप्लाई के पाइपों में बर्फ जमने से वे फट गए हैं। ये समस्या पूरे टेक्सास में हुई है। ऐसे में प्लंबर्स को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 
 

45

टेक्सास में बर्फीले तूफान से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे बड़ी आपदा घोषित की है। ऐसे में माना जा रहा है कि वे जल्द ही इस राज्य का दौरा कर सकते हैं। 

55

व्हॉइट हाउस की ओर से बयान में कहा है कि राष्ट्रपति बाइडेन ने भीषण सर्दी और तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories