भगवान विष्णु की यह मूर्ति करीब 122 फुट ऊंची और 64 फुट चौड़ी है। इसका निर्माण तांबे और पीतल से किया गया है। इसे बनाने में 2-4 साल नहीं बल्कि करीब 26 साल का समय लगा है। साल 2018 में यह मूर्ति पूरी तरह बनकर तैयार हुई थी। अब इसे देखने और भगवान के दर्शन के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।
बता दें कि इंडोनेशिया की एयरलाइन का नाम गरुड़ा एयरलाइन है। गरुड़ यानी भगवान विष्णु की सवारी। इंडोनेशिया के बाली द्वीप में केनकाना पार्क है। इसी पार्क में गरुड़ विष्णु की 122 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के मुकाबले ये मूर्ति अधिक चौड़ी है। गरुड़ के पंख ही 60 मीटर के बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें-भगवान विष्णु की इस प्रतिमा को बनने में लगे हैं 24 साल, कहां स्थित है जानकर रह जाएंगे हैरान