प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह जी20 शिखर सम्मेलन(G20 summit) में शामिल होने इंडोनेशिया जाएंगे। PM मोदी कई वर्ल्ड लीडर्स को बतौर गिफ्ट देने अपने साथ चंबा रुमाल, कांगड़ा मिनिएचर पेंटिंग, किन्नौरी शॉल, हिमाचली मुखौटे, कुल्लू शॉल, कनाल ब्रास सेट सहित कई शानदार चीजें लेकर जा रहे हैं।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह जी20 शिखर सम्मेलन(G20 summit) में शामिल होने इंडोनेशिया जाएंगे। PM मोदी की यह विजिट कई मायनों में भारत के लिए खास है। पहला, इंडोनेशिया में भारत जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। वहां इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। भारत 1 दिसंबर, 2022 से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। जी20 की अध्यक्षता भारत को अंतरराष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक एजेंडे में योगदान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। G20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को इंडोनेशिया में होगा। दूसरा, G20 समिट में PM मोदी भारत की कला-संस्कृति को भी एक नई पहचान दिलवाएंगे(पहली तस्वीर कांगड़ा मिनिएचर पेंटिंग्स)जानिए क्या गिफ्ट लेकर जा रहे मोदी...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तस्वीर-यह है कुल्लू शॉल, जो हिमाचल की परंपरा का हिस्सा है

ये गिफ्ट लेकर जा रहे मोदी
मोदी अपने साथ हिमाचली कला-संस्कृति के प्रतीक कई गिफ्ट आइटम्स लेकर जा रहे हैं। PM मोदी कई वर्ल्ड लीडर्स को बतौर गिफ्ट देने अपने साथ चंबा रुमाल, कांगड़ा मिनिएचर पेंटिंग, किन्नौरी शॉल, हिमाचली मुखौटे, कुल्लू शॉल, कनाल ब्रास सेट सहित कई शानदार चीजें लेकर जा रहे हैं।

तस्वीर-यह हैं हिमाचली मुखौटे,जो हिमाचल में विभिन्न सामाजिक-धार्मिक आयोजनों का हिस्सा होते हैं

बता दें कि G20 के सदस्य हैं-अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, और यूरोपीय संघ। यानी मोदी यहां के नेताओं को भारतीय कला-संस्कृति; खासकर हिमाचल की प्रतीक इन चीजों को गिफ्ट करके दोस्ती की एक नई राह दिखाएंगे।

तस्वीर-यह हैहिमाचल प्रदेश के चंबा में तैयार होने वाला परंपरागत रुमाल

जानिए G-20 के बारे में

  • G-20 अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(International Monetary Fund) और विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ 19 देशों तथा यूरोपीय संघ का एक अनौपचारिक समूह है।
  • ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। G20 सभी महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करता है। यह विश्व सकल घरेलू उत्पाद का 80%, वैश्विक व्यापार का 75% और विश्व की 60% आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
  • हाल ही में विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs- MEA) ने घोषणा की कि भारत वर्ष 2023 में नई दिल्ली में G-20 समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

तस्वीर-यह है हिमाचल प्रदेश का कनाल ब्रास सेट

तस्वीर-यह है हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध किन्नोरी शॉल

यह भी पढ़ें
भारत का G20 लोगो लांच: पीएम मोदी ने बताया कमल वाले logo का मतलब
G20 समिट में शामिल होने अगले हफ्ते इंडोनेशिया जाएंगे PM मोदी, पढ़िए पूरी डिटेल्स