टिंडर पर हुई थी बात, मुलाकात के लिए करता था बार बार गुजारिश; फिर सेक्स के दौरान हुई मौत

Published : Nov 25, 2019, 06:11 PM ISTUpdated : Nov 25, 2019, 06:12 PM IST

ऑकलैंड. ब्रिटिश टूरिस्ट ग्रेस मिलेन की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला था कि आरोपी की लड़की से टिंडर के जरिए मुलाकात हुई थी, वह उस पर मिलने के लिए दबाव डाल रहा था। लेकिन जब ग्रेस मिलेन न्यूजीलैंड के ऑकलैंड आई तो उसकी हत्या कर दी गई। यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने सेक्स के दौरान ही लड़की की जान ली थी। 

PREV
15
टिंडर पर हुई थी बात, मुलाकात के लिए करता था बार बार गुजारिश; फिर सेक्स के दौरान हुई मौत
क्या है मामला? मामला करीब एक साल पुराना है। दिसंबर में ब्रिटिश टूरिस्ट ग्रेस मिलेन ऑकलैंड आईं थीं। इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। बाद में उनके पिता न्यूजीलैंड पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी बेटी के लिए सर्च कैंपेन चलाया था। इसके बाद पुलिस ने फेसबुक पर एक कमेंट के जरिए आरोपी को गिरफ्तार किया था।
25
ऐसा की थी हत्या: द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में पता चला है कि आरोपी मुलाकात के लिए लगातार दबाव डाल रहा था। दोनों की बातचीत टिंडर के जरिए शुरू हुई थी। आरोपी लड़की के लिए बार-बार मिलने के लिए कह रहा था। हत्या के पहले भी दोनों की मैसेज के जरिए बातचीत हुई थी।
35
लड़के ने कहा था कि वह लड़की के लिए ड्रिंक खरीदेगा। अगले दिन दोनों की बार में मुलाकात हुई। इसके बाद लड़की लड़के के फ्लेट में गई, जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
45
हत्यारे के बचाव में क्या कहा गया: आरोपी के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि लड़की ने संबंध बनाने के दौरान खुद कहा था कि गला दबाओ, वह यह सब पसंद करती थी। हालांकि, जज ने इस दावे को खारिज कर दिया और आरोपी को दोषी ठहराया।
55
ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, आरोपी के परिवार ने लड़की के परिवार से माफी की मांग की है। आरोपी पक्ष का कहना है कि लड़की की हत्या करने का उसका इरादा नहीं था।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories