MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • INS Kolkata vs PNS Hunain: दोनों युद्धपोतों की ताकत और क्षमता में कितना बड़ा अंतर? जानें पूरी डिटेल

INS Kolkata vs PNS Hunain: दोनों युद्धपोतों की ताकत और क्षमता में कितना बड़ा अंतर? जानें पूरी डिटेल

अरब सागर में पाकिस्तान का गश्ती पोत PNS हुनैंन भारतीय नौसेना के INS कोलकाता से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। जानिए भारतीय ब्रह्मोस-सज्जित डिस्ट्रॉयर की महाशक्ति और PNS Hunain की भूमिका, आकार, हथियार और ऑपरेशनल क्षमता में कितना अंतर है।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 17 2026, 12:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
दोनों युद्धपोतों की क्षमता में कितना अंतर?
Image Credit : X

दोनों युद्धपोतों की क्षमता में कितना अंतर?

Pak Ship Collides India: मंगलवार को अरब सागर में जब पाकिस्तानी नौसेना के जहाज़ PNS हुनैंन की भिड़ंत भारतीय युद्धपोत INS कोलकाता से हुई, तो यह सीधा-सीधा ताकत और आकार का एक बड़ा मुकाबला था। एक तरफ 2,600 टन का मामूली गश्ती जहाज़ था, तो दूसरी तरफ भारत का 7,400 टन वजनी गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर। नतीजतन पाकिस्तानी जहाज़ के अगले हिस्से में बड़ा डेंट पड़ा और उसे अपनी जान बचाकर वापस बंदरगाह लौटना पड़ा, जबकि भारतीय युद्धपोत बिना किसी नुकसान के अपना मिशन पूरा करता रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
आकार और ताकत में जमीन-आसमान का अंतर
Image Credit : X

आकार और ताकत में जमीन-आसमान का अंतर

इस घटना के बाद दोनों जहाजों की भूमिका और क्षमता को लेकर चर्चा तेज है। रक्षा विश्लेषकों के मुताबिक, PNS हुनैंन केवल एक ऑफशोर पेट्रोल वेसल (OPV) है, जिसे हल्के गश्ती अभियानों और सीमित निगरानी के लिए डिज़ाइन किया गया है। 98 मीटर लंबा यह जहाज़ 25 नॉट की रफ्तार से चल सकता है। वहीं दूसरी ओर, INS कोलकाता 164 मीटर लंबा एक विशाल और एडवांस स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर है। इसका वजन PNS हुनैंन से लगभग तीन गुना ज़्यादा है। अगर टक्कर थोड़ी और गंभीर होती, तो पाकिस्तानी जहाज़ समंदर में ही डूब सकता था। वह एक फ्रंटलाइन गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर श्रेणी का युद्धपोत है।

🚨 Sources say that Pakistani naval ship rammed an Indian Navy warship in international waters after closing at high speed in an unsafe, unprofessional manoeuvre. No major damage. That is not luck. That is the difference between a professional navy and a provocation.

Article 10… pic.twitter.com/QpRfjcPXcO

— Manan S. Bhatt (@mananbhattnavy) September 16, 2026

Related Articles

Related image1
India Pakistan Navy: अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज! भारत ने क्या किया?
Related image2
समुद्र में डूबने लगी भारतीयों से भरी नाव! US Navy और Indian Navy ने ऐसे बचाईं जानें
35
ब्रह्मोस और रडार से लैस है भारत का 'मॉन्स्टर' युद्धपोत
Image Credit : X

ब्रह्मोस और रडार से लैस है भारत का 'मॉन्स्टर' युद्धपोत

हथियारों और सुरक्षा के मामले में INS कोलकाता का कोई मुकाबला नहीं है। इसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइलें, बराक-8 लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस मिसाइलें, टॉरपीडो, और 360-डिग्री रडार सिस्टम लगे हैं। यह समुद्र, हवा और पानी के नीचे से होने वाले हर हमले का करारा जवाब देने में सक्षम है। इसकी मजबूती का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 'ताउते' जैसे विनाशकारी समुद्री चक्रवातों और भयानक तूफानों के बीच भी बचाव अभियान चला चुका है।

45
INS Kolkata Class Destroyer की खासियत
Image Credit : X

INS Kolkata Class Destroyer की खासियत

Kolkata-class destroyer भारत के प्रमुख सतही युद्धपोतों में शामिल है। इसमें लंबी दूरी की मिसाइलें, एयर-डिफेंस सिस्टम, रडार, नेवल गन और पनडुब्बी रोधी हथियार जैसे कई सिस्टम लगाए गए हैं। इसका डिजाइन एक साथ कई तरह के खतरों से निपटने के लिए किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, टक्कर के समय भारतीय पोत नियमित निगरानी मिशन पर था और टकराव के बाद भी उसका ऑपरेशन जारी रहा। भारत ने पाकिस्तान के राजनयिक प्रतिनिधि को तलब कर घटना पर औपचारिक विरोध भी दर्ज कराया।

55
PNS Hunain को क्यों लौटना पड़ा?
Image Credit : X

PNS Hunain को क्यों लौटना पड़ा?

भारतीय सूत्रों के अनुसार PNS हुनैन को टक्कर के बाद नुकसान पहुंचा और वह बंदरगाह लौट गया। हालांकि नुकसान की पूरी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पाकिस्तान ने भी घटना को अलग तरीके से पेश किया है और भारत पर अपने एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में कार्रवाई का आरोप लगाया है। दोनों देशों ने इस मामले में एक-दूसरे के राजनयिकों को तलब किया है। इसलिए इस घटना को केवल दो जहाजों की टक्कर के तौर पर देखना पूरी तस्वीर नहीं बताता। असल सवाल समुद्र में सुरक्षा, दूरी बनाए रखने और दोनों देशों के बीच तय नौसैनिक प्रोटोकॉल का भी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
राष्ट्रीय समाचार
पाकिस्तान
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PM Modi 76: जब पुलिस के सामने से भेष बदलकर निकल जाते थे मोदी, जानिए अंडरग्राउंड रहने की इनसाइड स्टोरी
Recommended image2
PM Modi Birthday: 'आप कृष्ण, मैं सुदामा', 76वें जन्मदिन पर बचपन के दोस्त की भावुक चिट्ठी
Recommended image3
PM Modi Birthday: सीएम धामी ने दी पीएम मोदी को बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में देश छू रहा नई ऊंचाइयां
Recommended image4
PM Modi Birthday: 76 के हुए नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी ने दी बधाई, अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज; जानिए किसने क्या लिखा
Recommended image5
Now Playing
17 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: 'समझौता नहीं...' अमेरिकी 100 फीसदी टैरिफ बिल पर भारत का दो टूक जवाब
Related Stories
Recommended image1
India Pakistan Navy: अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज! भारत ने क्या किया?
Recommended image2
समुद्र में डूबने लगी भारतीयों से भरी नाव! US Navy और Indian Navy ने ऐसे बचाईं जानें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved