सैलरी नहीं लेतीं इवांका, मां मेलानिया की तरह रहीं हैं फेमस मॉडल, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन

Published : Feb 22, 2020, 09:39 AM ISTUpdated : Feb 22, 2020, 10:39 AM IST

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प सोमवार यानी 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि इस मौके पर उनकी पत्नी मेलानिया के अलावा बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर भी साथ आ रहे हैं। जब ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर सत्ता संभाली थी तो दुनियाभर का ध्यान उनपर गया था। इंवाका को दुनिया की सबसे शक्तिशाली बेटी के तौर पर माना जाता है।   

PREV
115
सैलरी नहीं लेतीं इवांका, मां मेलानिया की तरह रहीं हैं फेमस मॉडल, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
इवांका वर्तमान में अपने पिता की सलाहकार हैं। वे इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार के तौर पर भारत आ चुकी हैं।
215
इवांका ट्रम्प की पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं। उनका जन्म 30 अक्टूबर 1981 को हुआ है।
315
इवांका सिर्फ 10 साल की थीं, जब ट्रम्प का उनकी मां से तलाक हो गया था। उनके दो सगे भाई डोनाल्ड जूनियर और एरिक हैं।
415
इवांका ने Choate से स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। उन्होंने 2004 में अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री भी ली।
515
इवांका की शादी 2009 में हुई थी। उनके पति का नाम जेरेड कुश्नर है। इवांका तीन बच्चों की मां हैं। कुश्नर रियल-एस्टेट डेवलपर, अमेरिकी निवेशक हैं। इसके अलावा वे ट्रम्प के सलाहकार भी हैं।
615
इवांका बच्चों के नाम जोसेफ, थियोडोर और अराबेला हैं। इवांका दो किताबे भी लिख चुकी हैं।
715
इवांका एक सफल मॉडल रही हैं। उनकी फोटो वोग सहित कई मैगजीन में भी छप चुकी है। इसके बाद इवांका ने बिजनेस संभाला।
815
इवांका 2005 में अपने परिवार का बिजनेस संभाला। वे ट्रंप आर्गनाइजेशन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट भी रहीं।
915
इवांका ने 2007 में डायमंड बिजनेस शुरू किया। इवांका अपनी सेहत का काफी ध्यान रखती हैं। वे दिनचर्या को लेकर भी काफी फेमस हैं। वे सुबह जल्दी उठती हैं और ध्यान लगाती हैं।
1015
इवांका ने बोर्डिंग स्कूल से मॉडलिंग की शुरुआत की थी। वे टॉमी हिलफिगर और सैसन जीन्स जैसे उत्पादों के लिए भी शूट करा चुकी हैं। अभी इवांका कपड़े, गहने और जूतों की चेन्स भी चलाती हैं।
1115
सेलिब्रिटी नेटवर्थ के मुताबिक, इवांका की नेटवर्थ करीब 1,932 करोड़ रुपए है। इवांका ट्रम्प की सलाहकार हैं, लेकिन वे कभी सैलरी नहीं लेती हैं।
1215
इवांका ने पिछले राष्ट्रपति चुनाव में पिता की चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। वे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी राय रखने के मामले में सक्रिय रहती हैं।
1315
इवांका की गिनती आज अमेरिका की पॉवरफुल बिजनेस वुमन में होती है।
1415
इवांका ट्रंप 29 मार्च, 2017 को अमेरिकी राष्ट्रपति की सलाहकार नियुक्त की गईं।
1515
इवांका ट्रंप इससे पहले हैदराबाद आ चुकी हैं।

Recommended Stories