Published : Jul 23, 2022, 03:17 PM ISTUpdated : Jul 23, 2022, 07:21 PM IST
Worlds Most Beautiful Footballer. क्रोएशिया की एना मारिया मार्कोविक को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला फुटबाल प्लेयर कहा जाता है। उनकी कई ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। हालांकि इस खूबसूरत महिला फुटबालर को सेक्सी कहलाने से नफरत है। उन्हें दुनियाभर से प्रशंसकों के चाहे, अनचाहे कमेंट्स मिलते हैं। इंस्टाग्राम पर एना के 8 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। एना मारिया मार्कोविक क्रोएशिया एंड क्लब ग्रासहॉपर की फुटबाल प्लेयर हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला फुटबाल प्लेयर की 10 ग्लैमरस तस्वीरें देखें...
अटैकिंग फॉरवर्ड प्लेयर हैं एना
फॉरवर्ड अटैकिंग प्लेयर एना मारिया मार्कोविक का जन्म 8 नवंबर 1999 को हुआ था। उनकी लंबाई 5.6 फीट है। यह लंबाई किसी भी महिला फुटबॉलर के लिए अच्छी ऊंचाई मानी जाती है।
210
कौन है एना मारिया का रोल मॉडल
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला फुटबॉल खिलाड़ी एना मारिया को कारों का शौक है। वे क्रोएशिया की 2018 में बैलोन डी की विजेता हैं। वे लुका मोड्रिक को अपने रोल मॉडल मानती हैं।
310
7 नंबर की जर्सी पहनती हैं एना
एना मारिया अपने पसंदीदा फुटबॉलर रोनाल्डो की तरह ही अपने क्लब के लिए नंबर 7 की जर्सी पहनती हैं। वे अटैकिंग प्लेयर के तौर पर टीम में खेलती हैं।
410
पार्टीज पसंद करती हैं एना मारिय
इस फुटबाल खिलाड़ी यानी एना मारिया मार्कोविक को त्योहारों के मौसम से प्यार है। वे कार्यक्रमों में भाग लेना भी पसंद करती हैं। एना मारिया को पार्टी करना और घूमना बेहद पसंद है।
510
मर्सिडीज चलाना है काफी पसंद
ग्रासहॉपर क्लब की फुटबॉलर एक खूबसूरत मर्सिडीज चलाती हैं। यहां तक कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कार के साथ कुछ पोस्ट भी किए हैं। उसी कार की वे सवारी करना पसंद करती हैं।
610
सेक्सी कहलाने से है नफरत
22 वर्षीय खूबसूरत फुटबॉलर ने खुलासा किया कि उन्हें अलग-अलग लोगों से प्राप्त संदेशों के कारण सेक्सी शब्द से नफरत हो गई है। वे यह सिंबल बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं।
710
क्लब ग्रासहॉपर के खेलती हैं एना
क्रोएशियाई आक्रमणकारी एना मारिया मार्कोविक क्लब ग्रासहॉपर के लिए खेलती हैं, वे स्विस महिला सुपर लीग में भी खेलती हैं। उनके चाहने वालों की संख्या पूरी दुनिया में है।
810
इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोवर
क्रोएशिया के स्प्लिट में जन्मी फुटबॉलर को इंस्टाग्राम पर 800000 से अधिक यूजर्स फॉलो करते हैं। वे इंस्टाग्राम पर फुटबाल के अलावा अपनी जिंदगी से जुड़ी अन्य तस्वीरें भी शेयर करती हैं.
910
22 साल की हैं एना मारिया मार्कोविक
फॉरवर्ड अटैकिंग प्लेयर एना मारिया मार्कोविक का जन्म 8 नवंबर 1999 को हुआ था। उनकी लंबाई 5.6 फीट है। यह लंबाई किसी भी महिला फुटबॉलर के लिए अच्छी ऊंचाई मानी जाती है।
1010
रोनाल्डो हैं एना मारिया के हीरो
एना के पसंदीदा फुटबॉलर मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। जब वे छोटी थीं तो रोनाल्डो को देखकर इंटरनेशनल फुटबाल खेलने के लिए प्रेरित हुईं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।