Published : Nov 11, 2022, 09:00 AM ISTUpdated : Nov 11, 2022, 09:06 AM IST
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान(ousted premier Imran Khan) अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद देश में फिर से लोकप्रिय हो गए हैं। उन्हें लोगों की सहानुभूति मिली है। इस बीच उनके लिए एक अच्छी बात यह हुई है कि उनके बेटे 6 साल बाद उनसे मिलने यूके से पाकिस्तान पहुंचे। यही नहीं, उनकी पूर्व पत्नी जेमिका ने भी लंबे समय बाद उनसे फोन पर बात की। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 70 वर्षीय चीफ इमरान खान के बेटे कासिम और सुलेमान खान लंबे समय बाद पाकिस्तान में नजर आए। वे अपनी मां जेमिमा गोल्डस्मिथ(Jemima Goldsmith) के साथ यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं। PTI लाहौर के ट्विटर अकाउंट के अनुसार वे गुरुवार(10 नवंबर) को इमरान से मिलने लाहौर पहुंचे। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का आजादी मार्च गुरुवार से फिर शुरू हो गया। यह वहीं से शुरू किया गया, जहां उन पर हमला हुआ था। पढ़िए पूरी डिटेल्स और देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें..
प्रांतीय मंत्री मियां असलम इकबाल(Provincial Minister Mian Aslam Iqbal) ने लाहौर हवाई अड्डे पर कासिम और सुलेमान खान का स्वागत किया।
25
इससे पहले कासिम और सुलेमान खान आखिरी बार 2016 में पाकिस्तान आए थे। दोनों यहां अपने पिता इमरान खान को देखने के लिए जमां पार्क पहुंचे।
35
कासिम और सुलेमान खान का पाकिस्तान दौरा पिछले हफ्ते वजीराबाद में इमरान खान की हत्या के प्रयास के बाद हो रहा है। इस घटना के बाद से दोनों अपने पिता को लेकर फिक्रमंद थे।
45
बता दें कि इमरान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता-सीनेटर फैसल जावेद खान, अहमद चट्ठा और ओमर मेयर 4 नवंबर को वजीराबाद के अल्लाहवाला चौक पर PTI के मार्च के दौरान एक शख्स द्वारा बरसाई गई्ं गोलियां से घायल हो गए थे।
(तस्वीर: जेमिमा खान अपनी बहन हलीमा खान और बेटे सुलेमान-कासिम के साथ)
पार्टी अध्यक्ष इमरान खान के पैरों में गोली लगी थीं। लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में उनका इलाज किया गया। वह वर्तमान में अपने जमां पार्क स्थित आवास पर रेस्ट कर रहे हैं।
इमरान ने ब्रिटिश टेलीविजन प्रस्तोता पियर्स मॉर्गन के साथ अपने साक्षात्कार के दौरान यह भी उल्लेख किया कि हमले के बारे में पता चलने पर उनके बेटे काफी चिंतित थे। उन्होंने अस्पताल पहुंचने के बाद उनसे बात की थी और अपनी पूर्व पत्नी जेमिमा से भी बात की थी। इमरान खान से बातचीत के बाद जेमिमा की टेंशन दूर हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।