Published : Mar 16, 2022, 01:16 PM ISTUpdated : Mar 16, 2022, 01:19 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 16 मार्च को 21वां दिन है। यूक्रेन का आरोप है कि युद्ध जीतने रूसी सेना नागरिकों को ढाल बना रही है। मारियुपोल के एक अस्पताल पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। यहां 500 लोगों को बंधक बना लिया है। इनमें कुछ नवजात बच्चे भी हैं। लेकिन 20000 लोगों को शहर से भगा दिया गया है। क्षेत्रीय गवर्नर पावलो किरिलेंको( Pavlo Kyrylenk) के अनुसार,रूसी सेना ने बंदरगाह के नजदीक अस्पताल नंबर दो के आस-पास के घरों में 400 लोगों को घेर लिया है। अस्पताल में 100 डॉक्टर और मरीज जो पहले से ही अंदर थे, उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। बता दें कि इस युद्ध में यूक्रेन बर्बाद हो गया है। हजारों लोग मारे जा चुके हैं। देखिए 10 शॉकिंग और इमोशनल तस्वीरें...
9 मार्च, 2022 को ल्वीव में निप्रो के लिए ट्रेन में चढ़ने से पहले अपनी पार्टनर यारिना को अलविदा कहते एंड्री। रूस के हमले से बचने के लिए यूक्रेनियन पश्चिमी यूक्रेन और विदेशों में भाग रहे हैं। (Getty Images)
210
14 मार्च, 2022 को खार्किव शहर में एक रूसी मिसाइल के हमले के बाद फायर फाइटर्स आग पर काबू पाते हुए। इस तरह के दृश्य यूक्रेन में आम हो चले हैं। (Getty Images)
310
14 मार्च, 2022 को कीव के उत्तर-पश्चिमी ओबोलोन जिले में एक अपार्टमेंट की इमारत के बमबारी से नष्ट कर देने के बाद निराशा में एक महिला। (AFP/Getty Images)
410
11 मार्च, 2022 को ल्वीव में तीन यूक्रेनी सैनिकों तारस दीदुख, 25, एंड्री स्टेफनीशिन, 39, और दिमित्रो कबाकोव, 58 के युद्ध में मारे जाने के बाद उनके अंतिम संस्कार में दु:खी परिजन और अन्य लोग। (Getty Images)
510
9 मार्च, 2022 को मारियुपोल, डोनेट्स्क ओब्लास्ट में एक सामूहिक कब्र में युद्ध में मारे गए लोगों को दफनाते वॉलिंटियर्स। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, 24 फरवरी, 2022 से शहर में 2,000 से अधिक निवासी मारे गए हैं। (फोटो क्रेडिट-Mstyslav Chernov)
610
यह तस्वीर 11 मार्च, 2022 को खींची गई थी। यूक्रेन के निप्रो में रूसी सेना की एयर स्ट्राइक के बाद आग में धधकती एक शूज फैक्ट्री में आग बुझाते फायर फाइटर्स। (AFP/Getty Images)
710
यह तस्वीर 10 मार्च, 2022 की है। कीव के उत्तर-पश्चिम में एक उपनगर इरपिन से राजधानी कीव की ओर बढ़ते हुए रूसी सेना की गोलाबारी में मारे गए लोग। सड़कों पर ऐसी लाशें बिछी देखी जा रही हैं। (Chris McGrath/Getty Images)
810
10 मार्च, 2022 को इरपिन, कीव ओब्लास्ट से सुरक्षित जगहों की ओर जाते लोग। तस्वीर में देख सकते हैं कि चारों तरफ किस तरह से बर्बादी हुई है। पास में रूसी सेना द्वारा मारे गए एक नागरिक का शव दिखाई दे रहा है। (Getty Images)
Independent) ने tweet करके लिखा-इस तस्वीर में दिखाई गई गर्भवती और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। यह महिला 9 मार्च को मारियुपोल के एक मेटरनिटी हॉस्पिटल(प्रसूति अस्प्ताल) पर हुए रूसी हमले में घायल हो गई थी। फोटो क्रेडिट-Evgeniy Maloletka via Instagram
यह तस्वीर मारियोपुल के अस्पताल नंबर तीन की है, जहां नवजात बच्चे दिखाई दे रहे थे। इन्हें माता-पिता के बिना यहां बंधक रखा गया है। अस्पताल नंबर दो, जिसे गहन देखभाल अस्पताल के रूप में भी जाना जाता है, रूसी सैनिक यहां मौजूद लोगों को मानव ढाल के रूप में उपयोग कर रहे हैं।