Published : Mar 07, 2022, 09:16 AM ISTUpdated : Mar 07, 2022, 12:23 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 7 मार्च को 12वां दिन है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर हमले के बाद मानों पूरा देश खाली हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी(UN High Commissioner for Refugees, Filippo Grandi) ने tweet करके बताया कि 10 दिनों में करीब 15 लाख शरणार्थी(refugees) पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ा पलायन है। UN को आशंका है कि युद्ध से बचने 40 लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ सकते हैं। इस युद्ध से पहले यूक्रेन के कीव नियंत्रित क्षेत्र में 37 मिलियन लोग रहते थे। इनमें रूस के कब्जे वाले क्रीमिया(Crimea) के अलावा अलगाववादी नियंत्रित क्षेत्र भी शामिल हैं। बता दें कि युद्ध से पहले ही पोलैंड में 1.5 मिलियन यूक्रेनियन निवास करते थे, जो यहां काम करते हैं। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की(Volodymyr Zelenskyy) से 35 मिनट बातचीत की। गवर्नमेंट इंडिया के सोर्स के मुताबिक,दोनों नेताओं ने यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की। मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया। मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर सहयोग मांगा है। जानिए क्या है इस समय यूक्रेन का हाल...
संयुक्त राष्ट्र(United Nations) का कहना है कि इस लड़ाई ने 1.2 मिलियन से अधिक लोगों को देश से भाग जाने पर विवश कर दिया है। यह संख्या इस सदी में शरणार्थियों का सबसे तेज पलायन है। यह और बढ़ सकता है।
26
रूस में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ राष्ट्रपति व्लादिमी पुतिन(Vladimir Putin) के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। इसमें 4300 से अधिक लोगों पुतिन विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट( Naftali Bennett) ने कहा कि उनका देश रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता की कूटनीतिक कोशिशें जारी रखेगा। फोटो क्रेडिट-AFP
36
पोलैंड(Poland), जिसने यूक्रेनी शरणार्थियों का समर्थन किया है और जहां अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शनिवार को देश के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए पहुंचे थे, रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक आने वाले शरणार्थियों की सबसे बड़ी संख्या की मेजबानी कर रहा है। UNHCR के अनुसार, रविवार को पोलैंड में कुल 885,303 शरणार्थी थे। ये शनिवार की तुलना में 129,000 अधिक और कुल संख्या का 57.7 प्रतिशत भाग हैं। फोटो क्रेडिट-Emilio Morenatti
46
पोलिश(Polish) बॉर्डर पर रविवार तक 922,400 शरणार्थियों को पंजीकृत किया था। शनिवार को यहां रिकार्ड 129,000 लोग पहुंचे थे। इनमें सबसे बड़ी संख्या यूक्रेनियन की है। वहीं, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, बेलारूस, भारत, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, पोलैंड, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और उजबेकिस्तान के नागरिक भी शामिल थे। पोलिश बॉर्डर गार्ड्स ने बताया कि रविवार को 922,400 रिफ्यूजी रजिस्टर्ड किए गए थे।
UNHCR के अनुसार, हंगरी(Hungary) में 169,053 लोगों ने या कुल का 11 प्रतिशत, और पिछले दिन की तुलना में 12,000 से अधिक लोगों ने शरण ली है। हंगरी के पांच बॉर्डर यूक्रेन से लगते हैं, जहां जाहोनी(Zahony) सहित सीमावर्ती कस्बों ने सार्वजनिक भवनों को राहत केंद्रों में बदल दिया है। यहां हंगरी शरणार्थियों के लिए भोजन और अन्य सहायता मुहैया करा रहा है।
UNHCR के अनुसार, स्लोवाकिया(Slovakia) में कुछ 113,967 लोग यूक्रेन से भागकर आए हैं, जो कुल का 7.4 प्रतिशत है। मोलदोवा(Moldova) में करीब 84,067 लोग या कुल का 5.5 प्रतिशत आए हैं, जहां अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार को दौरा कर रहे थे। रोमानिया में 71,640 शरणार्थियों या कुल का लगभग 4.7 प्रतिशत पंजीकृत किया है। यूएनएचसीआर ने यह भी कहा कि 157,056 लोग, 10 में से एक के आसपास, यूक्रेनी सीमा पार करने के बाद अन्य यूरोपीय देशों में जारी रहे। फोटो क्रेडिट-UNICEF
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।