पूर्व मिस यूक्रेन ने उठाई बंदूक और कहा-वो रशियन अग्रेशन के खिलाफ हर दिन लड़ेंगी; जानिए वायरल फोटो का सच

Published : Mar 01, 2022, 01:45 PM ISTUpdated : Mar 02, 2022, 08:54 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. सोशल मीडिया पर एक खबर खूब चर्चा में है। यह हैं पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना(Former Miss Ukraine Anastasia Lena), जो हथियार उठाकर रूस  के खिलाफ लड़ाई में कूद पड़ी हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब कोई सेलिब्रिटी या फेसम पर्सनॉलिटी युद्ध में लड़ने उतरी है। इससे पहले यूक्रेन की महिला सांसद कीरा रूडिक (Kira Rudik) ने एक फोटो साझा करके बताया था कि वो युद्ध लड़ रही हैं। लेना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके लिखा कि वे जाहिर करना चाहती हैं कि यूक्रेन की महिलाएं मजबूत हैं। वे रशियन अग्रेशन के खिलाफ हर दिन लड़ेंगी। यूक्रेन के नागरिकों का जैसे डर निकल गया है। वे रूसी सेना के सामने साहस से खड़े हो रहे हैं। यूक्रेन को बर्बाद करने पर तुले रूस के खिलाफ अब आम नागरिक भी विरोध में सामने आने लगे हैं। लेकिन इस वायरल न्यूज के पीछे सच्चाई कुछ और है। लेना ने 23 फरवरी को यह तस्वीर शेयर की थी। लेकिन 27 फरवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर सफाई दी कि यह तस्वीर सिर्फ लोगों को प्रेरित करने के लिए पोस्ट की थी। वे एक फौजी नहीं है, सिर्फ एक इंसान हैं। यानी वे युद्ध नहीं लड़ रही हैं। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 1 मार्च को छठवां दिन है। पढ़िए लेना ने क्या कहा...

PREV
16
पूर्व मिस यूक्रेन ने उठाई बंदूक और कहा-वो रशियन अग्रेशन के खिलाफ हर दिन लड़ेंगी; जानिए वायरल फोटो का सच

सोशल मीडिया पर लिखा गया कि अनास्तासिया लेना यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं। वे 2015 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में यूक्रेन की प्रतिनिधि थीं। लेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि उन्होंने 'घर' की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए हैं। हालांकि सच यह है कि वो फौज में शामिल नहीं हुई हैं। बल्कि लोगों को प्रेरित करने उन्होंने यह फोटो शेयर की।

26

पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना ने सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाली पोस्ट लिखी। इसमें कहा कि वो कोई सेना नहीं है, सिर्फ एक इंसान हैं। वे एक ऐसी व्यक्ति हैं, जो अपने देश से प्यार करती हैं।

36

अनास्तासिया लेना (Anastasia Lenna) ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर रूस के खिलाफ जंग में शामिल होने से संबंधित पोस्ट शेयर की थी। वे असॉल्ट राइफल के साथ मिलिट्री गियर पहने दिखी थीं।  हालांकि बाद में सफाई देकर इस फोटो की सच्चाई बयां की।

यह भी पढ़ें-Ukraine russia war: ओलंपिक चैंपियन ने छोड़े अपने बॉक्सिंग ग्लव्स और राइफल थाम निकला रूस से मुकाबला करने

46

लेना ने कहा कि लाखों लोगों की तरह उनकी जिंदगी भी नॉर्मल हुआ करती थी। लेकिन 24 फरवरी को रशियन फेडरेशन ने उनकी जमीन पर कदम रखा और महिलाओं-बच्चों को मारना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें-रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस के टैंक के आगे सीना तानकर खड़े हो गए निहत्थे यूक्रेनी, देखिए वीडियो फिर क्या हुआ

56

लेना ने कहा कि यूक्रेन के लोगों में कोई अपराधबोध की भावना नहीं है। लेना ने दुनियाभर से अपील करते हुए कहा कि इस युद्ध को रोका जाए। यूक्रेन की मदद करे और रूस को रोके।

यह भी पढ़ें-कितनी प्यारी तस्वीर है: सिर पर मौत के बावजूद यूक्रेन की फर्स्ट लेडी बोलीं-'मैं डरूंगी नहीं; रोऊंगी नहीं '
 

66

लेना ने लिखा कि यूक्रेन की महिलाएं मजबूत, आत्मविश्वास से भरी और ताकतवर हैं। लेना ने यूक्रेन को सपोर्ट करने के लिए दुनियाभर को शुक्रिया कहा। लेना ने कहा कि उनका जन्म कीव में हुआ। यूक्रेन उनका देश है।

यह भी पढ़ें-हौसला ऐसा कि जीत कर भी पुतिन हो जाएंगे पराजित, 36 वर्षीय महिला सांसद को सलाम कर रही दुनिया

Recommended Stories