रूस की सेना से मुकाबला करने के लिए आम जनता ने हथियार उठा लिया है। इसी बीच एक महिला सांसद ने बंदूक के साथ अपनी फोटो शेयर की है, जिसको सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं.. 

ट्रेंडिंग डेस्क: यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। जंग के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिल रही है, जो किसी भी व्यक्ति आत्मा को झकझोर सकता है। यूक्रेन की सरकार ने अपने नागरिकों को सेना में शामिल होने की अपील की है, यूक्रेन सरकार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए लोग आगे आएं और सेना में शामिल हो। यूक्रेन सरकार ने कहा कि सेना में भर्ती होने के लिए उम्र की बाध्यता नहीं है। जिसके बाद से देश सेवा के लिए आम नागरिक से लेकर सांसद तक आगे आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यूक्रेन ने अपने सांसदों को हथियार बांटे हैं। इसी बीच यूक्रेन की महिला सांसद कीरा रूडिक (Kira Rudik) ने एक फोटो साझा की, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूस से मुकाबला करने के लिए तैयार यूक्रेन की सांसद
फोटो में 36 वर्षीय महिला सांसद कीरा रूडिक बंदूक से साथ खड़ी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि मैं कलाश्निकोव राइफल को चलाना सीख रही हूं। यह अवास्तविक सा लग रहा है। मेरे दिमाग में यह पहले कभी नहीं आया था। यूक्रेन के पुरुषों की तरह ही हमारी महिलाएं भी देश की रक्षा करेंगी। फोटो में उनके तेवर की सभी प्रसंशा कर रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

मातृभूमि के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे
उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि यह मेरा देश, मेरी धरती है और मेरा शहर है। इसके लिए हम अंतिम सांस तक लेड़ेंगे। इसलिए युद्ध के बाद मैं अपने फूल लगाऊंगी।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: इस महिला की कहानी तो सनी लियोनी से मिलती-जुलती, मगर किस्मत उस जैसी नहीं, सच बोला तो पति को गंवानी पड़ी नौकरी

लोग बोले- ईश्वर आप के देश के साथ 
महिला सांसद की इस फोटो पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उनकी इस फोटो पर 27 हजार से अधिक लोग रीट्वीट कर चुके हैं। वहीं दो लाख से अधिक लोगों ने उनकी इस तस्वीर को लाइक किया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि ईश्वर आपके और आपके देश के साथ है।

बर्बाद हो रहा अच्छा भला देश
बता दें कि रूस और यूक्रेन की जंग का आज तीसरा दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाने पर ले लिया है। मेलिटोपोल शहर पर कब्जा करने के बाद रूसी सेना कीव में घुस आई है। इस बीच यूक्रेन ने भी 3500 रूसी सैनिकों, 02 टैंक, 14 विमान और 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का बड़ा दावा किया है। अमेरिका ने यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए 600 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता देने का ऐलान किया है। बता दें कि गुरुवार(24 फरवरी) को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: अकेली चिड़िया ने बैलों से लिया पंगा, हिम्मत देख भाग गए सब, महिंद्रा ने पूछा- How's the Josh, Bird? High Sir..