पाकिस्तान में भूकंप: गहरी नींद में थे लोग; तभी हिल उठी जमीन, जान बचाने बाहर भागे लोग, देखें कुछ PHOTOS

Published : Oct 07, 2021, 09:40 AM ISTUpdated : Oct 07, 2021, 09:43 AM IST

इस्लामाबाद. पाकिस्तान पर बुधवार-गुरुवार की रात जैसे काल बनकर टूट पड़ी। यहां गुरुवार तड़के दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान(south west Pakistan) में भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए। हरनेई इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई है। भूकंप तड़के 3.20 पर कई जगहों पर आया। भूकंप के झटके आते ही लोग  बिस्तर छोड़कर घरों से बाहर दौड़ पड़े। भूकंप से कई इमारतों के गिरने की खबर है। खासकर; कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। बचाव कार्य जारी है।

PREV
16
पाकिस्तान में भूकंप: गहरी नींद में थे लोग; तभी हिल उठी जमीन, जान बचाने बाहर भागे लोग, देखें कुछ PHOTOS

पाकिस्तान में भूकंप का केंद्र हरनोई से 14 किमी उत्तर-पूर्व में में था। यह जगह बलूचिस्तान प्रांत में आती है। कई और जगहों पर भी झटके महसूस किए गए। लेकिन सबसे अधिक नुकसान हरनोई में हुआ।

26

भूकंप से कई मकान गिर गए। इसमें दबकर 300 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इन्हें समीप के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लेकिन अस्पतालों में बिजली नहीं होने से घायलों का इलाज टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा।

36

पाकिस्तानी मीडिया geo टीवी के अनुसार भूकंप के झटके लगते ही लोग डरकर बाहर निकल आए। वे सारी रात सड़क पर बैठकर कलीम और पवित्र कुरान की आयतें पढ़ते रहे।


यह भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे एक्टिव ज्वालामुखी; जो फिर से किसी आग की भट्टी सा धधकने लगा है; Shocking Photos

46

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Provincial Disaster Management Authority-PDMA) के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं, क्योंकि वे घरों से बाहर नहीं निकल पाए। भूकंप का असर बलूचिस्तान में क्वेटा, सिबी, हरनाई, पिशिन, किला सैफुल्ला, चमन, जियारत और झोब में पड़ा है।

यह भी पढ़ें-सोमनाथ मंदिर तोड़ने वाले क्रूर शासक महमूद गजनवी की कब्र पर पहुंचे Taliban लीडर ने कही ये चौंकाने वाली बात
 

56

PDMA बलूचिस्तान  के डीजी नसीर अहमद नासिर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा भेज दिया गया है। लेकिन यहां भी एक दिक्कत है। रास्ते में भूस्खलन के कारण गाड़ियां निकलने में दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें-अफगानिस्तान के इस गुरुद्वारे में सिख-मुसलमानों की 'संगत' Taliban को नहीं आई रास, दिखाई अपनी नफरत

66

भूकंप से बड़े नुकसान की आशंका है। क्योंकि कई मकान गिर गए हैं। भूकंप की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम घटनास्थलों पर रवाना कर दी गई थी।

फोटो क्रेडिट: AP और Reuters के ये फोटो twitter पर शेयर किए गए हैं

यह भी पढ़ें-5.9 तीव्रता के जबर्दस्त भूकंप से हिला पाकिस्तान; अब तक 20 लोगों की मौत, डरकर लोग कुरान की आयतें पढ़ने लगे

Recommended Stories