MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • World News
  • अफगानिस्तान के इस गुरुद्वारे में सिख-मुसलमानों की 'संगत' Taliban को नहीं आई रास, दिखाई अपनी नफरत

अफगानिस्तान के इस गुरुद्वारे में सिख-मुसलमानों की 'संगत' Taliban को नहीं आई रास, दिखाई अपनी नफरत

काबुल. 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करने के बाद जैसे Taliban अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों(minorities) के लिए 'यमराज' बनकर प्रकट हुआ है। यहां रहने वाले सिखों पर तालिबान का लगातार अत्याचार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तालिबान ने काबुल के प्रसिद्ध कर्ते परवान गुरुद्वारे में गदर मचाया। ये वो गुरुद्वारा है, जहां मुसलमान भी आकर अपना सिर झुकाते रहे हैं। लेकिन कट्टर तालिबान को यही रास नहीं आ रहा है। बता दें कि मंगलवार को हथियारों से लैस तालिबानी लड़ाके गुरुद्वारे में घुसे और तलाशी ली। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से बदसलूकी भी की। CCTV में यह घटना कैप्चर हुई है। गुरुद्वारे के प्रमुख भाई गुरनाम सिंह ने इसकी जानकारी दी। तालिबानी लड़ाके मंगलवार शाम करीब 4 बजे गुरुद्वारे में घुसे थे। जानिए अफगानिस्तान में सिखों की स्थिति.. 

2 Min read
Author : Akash Kathuria
| Updated : Oct 06 2021, 08:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

यह तस्वीर अक्टूबर 2019 की है। इसे एक PHD स्कॉलर और जर्नलिस्ट एम रियाज(M Reyaz) ने twitter पर शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था-पिछले महीने मैं कर्ते परवान गुरुद्वारे गया था। यहां लंगर में भोजन भी किया था। यह तस्वीर अफगानिस्तान में सिखों और मुसलमानों के रिश्ते को दिखाती है। लेकिन तालिबान के आने के बाद सबकुछ बर्बादी की ओर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबानी लड़ाकों ने कर्ते परवान गुरुद्वारे में लोगों ने सख्ती से पूछताछ की। तालिबान की इंटेलिजेंस एजेंसी से जुड़े लोगों ने पवित्र स्थल की तलाशी भी ली।

37

गुरुद्वारे के प्रमुख गुरनाम सिंह ने बताया कि तालिबानियों ने यहां लगे CCTV कैमरे तोड़ दिए। वे नहीं चाहते थे कि उनकी हरकतें वीडियो में कैप्चर हों।

47

1970 के दशक तक अफगानिस्तान में 2 लाख से अधिक सिख और हिंदू रहते थे। लेकिन आज गिनती के बचे हैं। तालिबान लगातार अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों को नष्ट कर रहा है।

File Photo
 

57

यह तस्वीर जुलाई, 2018 की है, तब अफगान के जलालाबाद में सिखों पर तालिबान ने हमला किया था। उस वक्त अफगानिस्तान उनके कब्जे में नहीं था। मौजूदा राष्ट्रपति अशरफ गनी कर्ते परवान गुरुद्वारे पहुंचे थे। उन्होंने सिखों पर हुए हमले की गहन जांच का वादा किया था।

यह भी पढ़ें-ये है अफगानिस्तान की जन्नत; जिसे Taliban अब तक जीत नहीं पाया है, जानिए फिर से क्यों युद्ध का खतरा मंडरा रहा

67

15 अगस्त को जब काबुल पर तालिबान ने कब्जा जमाया, तब काबुल के इसी कर्ते परवान गुरुद्वारे में तमाम सिखों सहित 40 अन्य भारतीयों ने शरण ली थी। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट किया गया था।

File Photo

यह भी पढ़ें-खून-खराबे के बीच भी शांति और सुकून देता है Beautiful अफगानिस्तान; देखें कुछ pictures

77

सोवियत-अफगान युद्ध और अफगान गृहयुद्ध (1992-1996) से पहले काबुल में हजारों सिख रहते थे। लेकिन 1980 और 1990 के दशक में अफगान शरणार्थियों के साथ भारत और पड़ोसी पाकिस्तान चले गए। 2001 के अंत में अमेरिकी सैनिकों के आने पर तालिबान शासन हटने पर कुछ लौटे। 2008 तक अफगानिस्तान में करीब 2500 सिख थे।

यह भी पढ़ें-Shocking: हजारा समुदाय के खून का प्यासा हुआ तालिबान, फिर 13 लोगों की बेरहमी से हत्या, ISI-K अलग से दुश्मन

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akash Kathuria

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
New York AI Ban: 6 लाख छात्रों के लिए AI बंद...क्या बच्चों को AI से दूर रखना सही फैसला?
Recommended image2
Green Mobility: गडकरी से मिलीं नीदरलैंड्स की राजदूत, ग्रीन मोबिलिटी से एनर्जी ट्रांजिशन तक बनी रणनीति
Recommended image3
Bart De Wever: मोदी के बुलावे पर भारत पहुंचे बेल्जियम PM, रिश्तों में नई उड़ान की तैयारी!
Recommended image4
युद्ध, बाढ़, टैरिफ और क्रिकेट...Iran-US War से Ukraine तक, भारत पर भी संकट? जानिए 10 बड़ी खबरें
Recommended image5
Nepal Floods: रुपया-पैसा नहीं नेपाल ने मांगा अनोखा मुआवजा! इन 3 देशों के सामने रखी बड़ी डिमांड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved