चालबाजी : चीन खुद इस्तेमाल नहीं करता TikTok, लगा रखा है बैन; यहां यूजर्स इस ऐप को करते हैं यूज

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया। इनमें टिकटॉक भी शामिल है। भले ही टिकटॉक चाइनीज ऐप है, लेकिन चीन में इसे पहले से ही बैन कर रखा है। यहां के लोग इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते। यहां तक की टिकटॉक डाउनलोड या यूज का भी ऑप्शन उन्हें नहीं मिलता। चीन में टिकटॉक की जगह Douyin ऐप का इस्तेमाल किया जाता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 2, 2020 8:26 AM IST

19
चालबाजी :  चीन खुद इस्तेमाल नहीं करता TikTok, लगा रखा है बैन; यहां यूजर्स इस ऐप को करते हैं यूज

भारत सरकार ने यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी का हवाला देते हुए इन ऐप्स को बैन किया है। भारत में TikTok को करोड़ों लोग इस्तेमाल करते थे। इसे शॉर्ट वीडियो शेयरिंग के लिए यूज किया जाता है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इस चीनी ऐप को चीन के लोग ही इस्तेमाल नहीं कर सकते। 
 

29

चीन हमेशा से अपने नागरिकों की ऑनलाइन ऐक्टिविटी पर काफी नजर रखता है। वहां, साइबर स्पेस पर काफी बंदिशें लागू हैं। यहां तक की चीन में फेसबुक से लेकर व्हाट्सऐप जैसे ग्लोबल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन हैं। 

39

चीन के फेसबुक की जगह  Weibo, गूगल की जगह Baidu और यूट्यूब की जगह Youku का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, चीन में टिकटॉक पर भी हमेशा से बैन रहा है। 

49

TikTok की जगह इस ऐप का होता है इस्तेमाल
चीन में अन्य प्लेटफॉर्म की तरह TikTok का विकल्प इस्तेमाल किया जाता है। यहां लोग Douyin ऐप यूज करते हैं। इसमें भी टिकटॉक जैसे फीचर हैं। लेकिन इसे चीन से बाहर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। 

59

TikTok की पेरेंट कंपनी  ByteDance चीन की है। इसके बावजूद ऐप पर प्रतिबंध है। चीन नहीं चाहता कि उसके नागरिकों के वीडियो ग्लोबल स्तर पर शेयर हों। इसलिए यह बैन किया गया है।

69

भले ही Douyin को टिकटॉक का चीनी वर्जन कहा जाता है, लेकिन इसे सिर्फ चीन में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। 

79

चीन में कोई  यूजर अगर TikTok यूज करना चाहता है तो उसके पास चीन से बाहर का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। वहीं, चीन से बाहर का कोई यूजर Douyin इस्तेमाल करना चाहता है, तो उसके पास चीन का रजिस्टर्ड नंबर होना चाहिए। 

89

चीन में इस तरह से साइबर स्पेस तैयार किया गया है कि यूजर्स चाइनीज ऐप्स ही इस्तेमाल करें। यहां डेटा को लेकर दूसरे देशों की तुलना में सरकार का रवैया ज्यादा सख्त है। 

99

इतना ही नहीं चीन में सर्च इंजन, सोशल मीडिया ऐप सभी चीनी भाषा में हैं। इसके अलावा सॉफ्टवेयर भी इसी भाषा में दिए जाते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos